संस्कृति

Gauri Yog 2024: करवाचौथ पर बना गौरी योग का दुर्लभ संयोग, जानें किन-किन राशियों पर रहेगी मां गौरी की खास कृपा

करवा चौथ पति-पत्नी के मजबूत रिश्ते का प्रतीक है। पौराणिक मान्यता है कि करवाचौथ का व्रत रखने से पति की आयु लंबी तो होती ही है। साथ ही पति-पत्नी का भाग्योदय भी होता है। इस साल करवाचौथ 20 अक्टूबर, रविवार के दिन है। इस बार करवाचौथ पर बहुत ही उत्तम संयोग बन रहा है। करवाचौथ पर गौरी योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में गौरी योग को बहुत शुभ योगों में से एक माना गया है। यह योग तब बनता है, जब चंद्रमा और गुरु एक साथ किसी राशि में होते हैं। गौरी योग बनने से 5 राशियों पर मां गौरी की कृपा बरसेगी। मां गौरी की कृपा से कन्या, कुंभ सहित 5 राशियों के जातकों का भाग्योदय होगा और जीवन में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आइए, जानते हैं किन 5 राशियों को मिलेगा गौरी योग का लाभ।आज का दिन रचनात्मकता और खुशी लेकर आया है। जमीन बेचने की सोच रहे लोगों को आज अच्छा खरीदार मिल सकता है और उन्हें धन लाभ हो सकता है। दोस्त मुश्किल समय में काम आएंगे। आपका जीवनसाथी आपका साथ निभाएगा। साथ ही बिजनेस के लिहाज से आपको कोई नई डील मिल सकती है, जिससे कि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती जाएगी। करवाचौथ पर मां महागौरी की कृपा से आपका कारोबार बहुत फूलेगा-फलेगा।कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय बदलाव के नाम रहेगा। आज का दिन आपके लिए खुशियां और फायदे लेकर आया है। करीबी दोस्तों के साथ समय बिताकर मन को शांति मिलेगी। घर से जुड़े निवेश से लाभ होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने प्रियजनों पर खुशी से पैसे खर्च करेंगे। लेकिन ध्यान रखें, प्यार का दिखावा करने से रिश्ते बिगड़ सकते हैं, सुधरेंगे नहीं। प्रसिद्ध लोगों से मिलना आपको नई योजनाओं और विचारों से परिचित कराएगा। वहीं, बिजनेस में बड़ा मुनाफा कमाएंगे।जो लोग काफी समय से नौकरी की तलाश में लगे हुए थे, उनकी मेहनत सफल हो सकती है। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को नौकरी के नए ऑफर मिल सकते हैं। वहीं, जिन लोगों का कारोबार विदेश से जुड़ा है, उन्हें भी लाभ होगा। अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें, रिश्ते और भी मजबूत होंगे। ऑफिस में कुछ अच्छी खबर मिल सकती है और आपकी काम करने की क्षमता से लोग खुश रहेंगे। मकर राशि के जातकों का शुभ समय शुरू हो जाएगा। यह समय आपके लिए आर्थिक रूप से शुभ रहेगा। रुका हुआ पैसा मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घर में कुछ बदलाव आपको भावुक कर सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाओं को अपनों के सामने व्यक्त कर पाएंगे। यह समय आपके लिए बहुत शुभ है क्योंकि किस्मत आपका साथ देगी। सही समय पर सही जगह होने से आपको लाभ होगा। हालांकि, यह दिन आपके निजी जीवन के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है लेकिन जीवनसाथी के साथ खुलकर बात करने से मामला सुलझ जाएगा। कुंभ राशि के जातकों के बात करें, तो कुंभ राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन बहुत ही खुशहाल बनेगा। जीवनसाथी के साथ चलती आ रही परेशानियां इस समय में खत्म हो जाएंगी। आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपकी पुरानी समस्याएं सुलझ जाएंगी। दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे और पैसे भी खूब खर्च करेंगे लेकिन आपको धन की कमी नहीं होगी। घर के कामों के लिए भी समय अच्छा है।

Leave Your Comment

Click to reload image