संस्कृति

महिला बोली- ‘भजन करने से मेरा कैंसर ठीक हो गया’… प्रेमानंद महाराज ने बताया क्यों हुआ ऐसा

  इंदौर। वृंदावन में वास कर रहे धर्म गुरु प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए रोज हजारों भक्त पहुंचते हैं। ये भक्त अपनी-अपनी जिज्ञासा भी महाराज के सामने रखते हैं, जिसका वो धर्म सम्मत उत्तर देते हैं।

हाल ही में एक बुजुर्ग महिला प्रेमानंद महाराज के दर्शन को पहुंची। महिला ने रोते हुए कहा कि महाराज, आपके आशीर्वाद और भजन करने से मेरा कैंसर ठीक हो गया। इस पर प्रेमानंद महाराज ने जो जवाब दिया, वो कई लोगों के लिए आंखें खोलने वाला है।

प्रेमानंद महाराज बोले- हम इसका समर्थन नहीं करते

प्रेमानंद महाराज ने महिला की इस बात का समर्थन नहीं किया कि भजन करने से उसका कैंसर ठीक हो गया। प्रेमानंद महाराज के अनुसार, केवल भजन करने से कैंसर ठीक नहीं होता है। इसमें पूर्व जन्म का प्रारब्ध भी शामिल है।

महाराज ने आगे कहा, ऐसे तो लोग इलाज छोड़कर भजन करने बैठ जाएंगे, लेकिन क्या इससे कैंसर ठीक होगा। आपकी बात सुनकर वो मरीज हतोत्साहित होगा, जो भजन कर रहा है, लेकिन कैंसर ठीक नहीं हो रहा है।

हम तो चाहते हैं कि सभी की सभी तरह की बीमारियां ठीक हो जाएं। आपके कैंसर ठीक हो गया है, इसका मतलब यह है कि आपके शरीर को अभी और काम करना है। कुछ अन्य कार्य भी करने हैं, जिनके कारण कैंसर ठीक हुआ है।

Leave Your Comment

Click to reload image