संस्कृति

अयोध्या में 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी दिवाली, जानें दीपावली पर कौन कौन से हो रहे हैं कार्यक्रम

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या के मंदिर में पहली बार दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर अयोध्या में 30 और 31 अक्‍टूबर को करीब 25 लाख दीपक जलाए जाएंगे। दीयों से स्वास्तिक और राम दरबार व रामकथा से जुड़े प्रसंगों के प्रतीक चिह्न में दीप सजाए गए हैं। दीपकों में तेल व बाती डालने का काम 30 अक्टूबर यानी आज से शुरू हो जाएगा और इस तरह तरह से जानते हैं कि अयोध्या में दिवाली का पर्व कब मनाया जा रहा है। हर वर्ष दिवाली का पर्व कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है लेकिन अमावस्या तिथि दो दिन पड़ने के कारण दीपावली की सही तिथि को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। कुछ लोग 31 अक्टूबर को दिवाली का पर्व मनाएंगे तो कुछ 1 नवंबर को लक्ष्मी पूजन करेंगे। आइए जानते हैं अयोध्या में कब मनाई जाएगी दिवाली

रामलला के मंदिर के गर्भगृह और आसपास मंदिर ट्रस्ट की ओर से बनवाए गए विशेष दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। करीब 300 विशेष दीपक गर्भगृह और मंदिर परिसर में लगाए जाएंगे। इन दीपक का निर्माण ऐसे किया गया जिससे मंदिर की फर्श और दीवारों पर कालिख व गंदगी नहीं आएगी। मंदिर ट्रस्‍ट के सदस्‍य डॉ. अनिल मिश्र के मुताबिक मंदिर में 30 और 31 अक्‍टूबर को करीब 25 लाख दीपक प्रज्जवलित किए जाएंगे। मंदिर के पत्‍थरों व दर्शन मार्ग पर मोम के दीपक जलेंगे जबकि 70 एकड़ मंदिर परिसर में सरसों के तेल के दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि भव्य राम मंदिर में पहली दीपावली अद्भुत और अविस्मरणीय बनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। परिसर की व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए बिहार से सेवानिवृत आईजी आशु शुक्ला को दायित्व सौंपा गया है।

दीपोत्सव पर रामलला के मंदिर और गर्भगृह की भव्य सजावट 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक रहेगी। इन चार दिनों में श्रद्धालु रात 12 बजे तक गेट संख्या चार बी (लगेज स्कैनर पॉइंट) तक पहुंच कर मंदिर की भव्य सजावट का आनंद ले सकेंगे। अयोध्या के धर्मपथ पर लता चौक तक डिजिटल पिलर लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा रामकथा पार्क और प्रमुख पथों को सजाने का काम भी तेजी से चल रहा है। 

Leave Your Comment

Click to reload image