डोनाल्ड ट्रंप की जीत से नास्त्रेदमस की कौन-सी भविष्यवाणी हुई सच, जानें भारत के बारे में नास्त्रेदमस की 4 विशेष भविष्यवाणियां
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सत्ता पर वापसी कर ली है। ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराकर दूसरी बार जीत हासिल की। डोनाल्ड ट्रंप की जीत के साथ ही तमाम राजनीति चर्चाओं के बीच भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों पर एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है। फ्रांस के महान भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की सदियों पहले की गई भविष्यवाणी को अमेरिका की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। 1555 में 'The Prophecies' (Les Prophéties) नाम से नास्तेदमस की एक किताब प्रकाशित हुई थी, जिसे नास्तेदमस ने 1503 के आसपास लिखा था। इस किताब में भारत सहित देश-दुनिया के बारे में कई भविष्यवाणियां की गई थीं। इनमें से काफी भविष्यवाणियां सच भी हो चुकी हैं।
आइए, एक नजर डालते हैं नास्त्रेदमस की कौन-सी भविष्यवाणी को ट्रंप से जोड़ा जा रहा है और भारत के लिए नास्त्रेदमस ने कौन-सी बड़ी भविष्यवाणियां की है।e Prophecies' किताब में नास्त्रेदमस में विश्व की महाशक्ति का उल्लेख किया था। इस किताब के अनुसार महाशक्ति का नया राजा उम्र के अंतिम पड़ाव पर सिंहासन पर दूसरी बार कब्जा संभालेगा। अब जाहिर-सी बात है कि 1555 में एक देश के रूप में अमेरिका का गठन नहीं हुआ था। अमेरिका का गठन 1776 में हुआ था लेकिन नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में महाशक्ति का जिक्र किया गया है और वर्तमान समय के अनुसार अमेरिका महाशक्ति देशों में से एक है। वहीं, अमेरिका में हाल में चुनाव भी हुए हैं, जिसमें ट्रंप की उम्र वर्तमान में 78 साल है। ऐसे में नास्त्रेदमस की सदियों पहले की गई भविष्यवाणी में अमेरिका चुनाव और ट्र्ंंप की जीत की झलक दिखाई देती है।