संस्कृति

घर में लड्डू गोपाल की कैसी मूर्ति रखनी चाहिए? जरूर जान लें सेवा के नियम

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में लड्डू गोपाल (Laddu Gopal Puja Niyam) की सेवा को लेकर कई नियम बताए गए हैं। यदि इन नियमों का ध्यान रखा जाए, तो व्यक्ति को लड्डू गोपाल जी की सेवा का पूर्ण फल प्राप्त होता है। इसी प्रकार लड्डू गोपाल की मूर्ति को लेकर भी कई नियम बताए गए हैं, जिनका ध्यान जरूर रखना चाहिए।

 

कैसी होनी चाहिए मूर्ति

लड्डू गोपाल की मूर्ति बहुत ज्यादा बड़ी नहीं होनी चाहिए। आप अपने अंगूठे के आकार की या फिर लगभग 3 इंच की मूर्ति घर में रख सकते हैं। इसी के साथ लड्डू गोपाल की पीतल, तांबा, कांसा चांदी या फिर सोने से बनी मूर्ति घर में रखनी चाहिए। वहीं अगर आप अष्टधातु से बनी मूर्ति घर लेकर आते हैं, तो यह और भी शुभ माना जाता है।

इस तरह करें सेवा

लड्डू गोपाल को नियमित रूप से स्नान करवाना चाहिए और प्रतिदिन उनके वस्त्र बदलने चाहिए। स्नान के बाद उनके माथे पर चंदन का तिलक लगाएं और शृंगार करें। सुबह-शाम लड्डू पूजा कर गोपाल जी की आरती करें। लड्डू गोपाल को दिन में काम-से-कम चार बार भोग लगाना चाहिए। ध्यान रहे कि उनका भोग हमेशा स्नान के बाद और सात्विक रूप से बनाना चाहिए। भोग लगाने के लिए कभी भी प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल न करें। इसके स्थान पर धातु के बर्तनों का इस्तेमाल करना चाहिए।

इन बातों का ध्यान

घर में हमेशा लड्डू गोपाल की एक ही मूर्ति रखनी चाहिए। अगर आपके घर में एक से अधिक मूर्ति रख है, तो उनकी पूजा अलग-अलग रूप में करनी चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि लड्डू गोपाल जी को कभी भी घर में अकेला न छोड़ें। लड्डू गोपाल की पूजा के दौरान नकारात्मक विचार मन में न लाएं और न ही नकारात्मक बातें बोलें।

Leave Your Comment

Click to reload image