संस्कृति

बांके बिहारी मंदिर में मारपीट : सेवादारों ने श्रद्धालुओं को पीटा, दो महिलाओं समेत तीन घायल

वृंदावन। उत्तर प्रदेश के वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में मारपीट का मामला सामने आया है। इस मारपीट में तीन श्रद्धालु घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया है। सेवादार और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद चढ़ाने को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि बात मारपीट तक आ गई और दो महिलाओं समेत तीन श्रद्धालु जख्मी हो गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो देखा जा सकता है कि प्रसाद चढ़ाने को लेकर सेवादार और श्रद्धालुओं की बीच बात हो रही थी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई और एक दूसरे पर लात घूंसे मारने लगे। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनते ही कुछ सेवादार, गोस्वामी भी आए और श्रद्धालुओं को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट कर रहे युवकों ने महिलाओं को भी नहीं छोड़ा और उन्हें भी पीट दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस घटना के बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। श्रद्धालुओं का कहना है कि तीन घंटे लाइन में लगने के बाद दर्शन का नंबर आया। हम लोग भगवान के दर्शन करने आए किसी से झगड़ा करने नहीं। वहां पर मौजूद कुछ लोगों को हमने, हटने के लिए कहा लेकिन वे नहीं हटे। जब हमने आगे बढ़ने का प्रयास किया तो वो लोग उल्टा-सीधा कहने लगे। इस दौरान कुछ युवकों ने हमारे साथ मारपीट की। वहीं वृंदावन कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि मंदिर के सीसीटीवी की जांच की गई है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Leave Your Comment

Click to reload image