सी हफ्ते शुरू होगा जेईई मेंस रजिस्ट्रेशन? आ गई डेट की खबर
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) एग्जाम-2025 का एग्जाम कैलेंडर जारी होने में तो अभी कुछ और समय लगेगा। लेकिन इंजीनियरिंग एंट्रेंस टेस्ट JEE Main का शेड्यूल इस हफ्ते के आखिर तक आने की पूरी संभावना है। केंद्र सरकार की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए में सुधार के लिए काम कर रही कमिटी को रिपोर्ट सौंपने के लिए दो हफ्ते का और समय दे दिया है। ऐसे में एनटीए के दूसरे एग्जाम के पैटर्न और टाइमिंग की जानकारी उसके बाद ही आ सकेगी।
एनटीए के लिए जेईई मेन एग्जाम के शेड्यूल को अब ज्यादा दिनों तक टालना मुश्किल होगा। जेईई मेन दो बार होता है और पहले चरण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने का समय अब हो गया है। जेईई मेंस रजिस्ट्रेशन के लिए कम से कम एक महीने का समय दिया जाता है।