शिक्षा

बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां दिए लिंक से करें डाउनलोड

नई दिल्ली। बिहार सिविल कोर्ट में वर्ष 2022 में क्लर्क पदों पर भर्ती (EMPLOYMENT NOTICE NO. 01/2022) निकाली गई थी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर 2022 से लेकर 20 अक्टूबर 2022 तक पूर्ण की गई थी। अब इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। आवेदनकर्ता तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट districts.ecourts.gov.in/patna पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

कब होनी है परीक्षा

इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन बिहार के जनपदों में 22 दिसंबर 2024 को निर्धारित सेंटर्स पर करवाया जायेगा। अभ्यर्थी परीक्षा शिफ्ट, परीक्षा शहर/ सेंटर आदि की जानकारी एडमिट कार्ड से प्राप्त कर सकते हैं।

बिहार सिविल कोर्ट भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट districts.ecourts.gov.in/patna पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।

अब आपको रजिस्ट्रेशन नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करके सबमिट करना होगा।

इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

जो भी अभ्यर्थी इस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर या पासवर्ड भूल गए हैं वे ऊपर दिए लिंक पर क्लिक करें और उसके बाद पेज पर साइड में फॉरगेट रजिस्ट्रेशन नंबर/ पासवर्ड पर क्लिक करें। इसके बाद वे मोबाइल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि एडमिट कार्ड केवल क्लर्क भर्ती के लिए जारी किये गए हैं। इसलिए वे ही अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं जिन्होंने इस पद के लिए आवेदन किया था।

भर्ती विवरण

बिहार सिविल कोर्ट की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 7692 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से पदानुसार क्लर्क के लिए 3325 पद, स्टेनोग्राफर के लिए 1562 पद, कोर्ट रीडर (Deposition Writer) के लिए 1132 पद और प्यून/Orderly (Group D) के लिए 1673 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट अपर विजिट कर सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image