मनोरंजन

एण्डटीवी के कलाकारों नेसाझा किए वो यादगार पल जब वे बने माता-पिता

 एण्डटीवी के कलाकारों नेसाझा किए वो यादगार पल जब वे बने माता-पिता

 

मुंबई, जुलाई2024:ज़िंदगी में कुछ पल दिल पर ऐसा असर छोड़ जाते हैं जो उम्रभर नहीं मिटते और मां-बाप बननाएक ऐसा ही सबसे खूबसूरत पल होता है। यह एक एहसास है, जिसमें ढेर सारी भावनाएं, अपनापनऔर ज़िम्मेदारी का एक नया रंग जुड़ जाता है। इस नेशनल पेरेंट्स डे पर, एण्डटीवी के कलाकारयोगेश त्रिपाठी (‘हप्पू की उलटन पलटन‘ के दरोगा हप्पू सिंह) और शुभांगी अत्रे (‘भाबीजीघर पर हैं‘ की अंगूरी भाबी) बता रहे हैं वो खास पल जब वे पहली बार मां-बाप बने, जबवक्त जैसे थम गया और उनकी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई। ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में दरोगाहप्पू सिंह का किरदार निभा रहे योगेश त्रिपाठी बताते हैं, “जिस दिन मेरा बेटा दक्षेशपैदा हुआ, अंदर कुछ बदल-सा गया। जब उसे पहली बार गोद में उठाया, मेरी आंखों से आँसूखुद-ब-खुद बहने लगे। वो नन्हा-सा मासूम चेहरा, अधखुली आंखों से मुझे देख रहा था, उसपल मेरी पूरी दुनिया जैसे थम गई थी। मेरा परिवार पहली बार मुझे सबके सामने रोते हुएदेख रहा था। बेटे ने मुझे वैसे बदला, जैसा मैंने कभी सोचा भी नहीं था। और जब मेरी बेटीआई, तो वही चमत्कार एक बार फिर दोहराया गया। सच कहूं तो वो अपनी छोटी सी उंगली पर मुझेनचा लेती है।

 

पिता बनना मेरे लिए एक विनम्र अनुभव रहा, इसने मुझे मेरी भावनाओं, जिम्मेदारियोंऔर उस इंसान के और करीब ला दिया, जो मैं अपने बच्चों के लिए बनना चाहता हूं।”‘भाबीजी घर पर हैं’ की अंगूरी भाबीऊर्फ शुभांगी अत्रे ने कहा, “उस पल को मैं कभी नहीं भूल सकती जब मैंने अपनी बेटी आशीको पहली बार देखा। जैसे ही वो मेरी गोद में आई, मैं बस ठहर-सी गई। इतना गहरा भाव कभीमहसूस नहीं किया था! एक ऐसा प्यार, जिसमें दिल एक साथ खुशी से फूला भी और फिर कांपाभी। मैंने उसे कसकर थाम लिया और बस रोती रही। पहली बार लगा कि किसी को खुद से ज्यादाप्यार करना कैसा होता है। उस पल मेरी पूरी दुनिया सिमटकर बस उसी की सांसों और नन्हींउंगलियों में आ गई थी। मुझे आज भी याद है जब हम पहली बार उसे पुणे घर लेकर आए थे, पूरापरिवार फूलों और गुब्बारों के साथ स्वागत के लिए खड़ा था। आशी मेरी रौशनी है, मेरी ताक़तहै। उसने मुझे ज़मीन से जोड़ा, इंसानियत सिखाई और ढेर सारा सब्र भी।” देखिये ‘हप्पू की उलटन पलटन‘रात 10:00 बजे और ‘भाबीजी घर पर हैं‘ रात 10:30 बजे, हर सोमवार से शुक्रवार, सिर्फएण्डटीवी पर

Leave Your Comment

Click to reload image