एण्डटीवी के कलाकारों ने इंटरनेशनल डॉग डे पर अपने प्यारे फरी फ्रेंड्स और उनके साथ खूबसूरत रिश्तों के बारे में बताया!
2025-08-21 17:03:16
एण्डटीवी के कलाकारों ने इंटरनेशनल डॉग डे पर अपने प्यारे फरी फ्रेंड्स और उनके साथ खूबसूरत रिश्तों के बारे में बताया!
मुंबई, अगस्त 2025: डॉग्स सिर्फ पेट्स नहीं होते, ये हमारे दोस्त, तनाव कम करने वाले और निःस्वार्थ प्यार देने वाले साथी भी होते हैं। इस इंटरनेशनल डॉग डे पर, एण्डटीवी के आपके पसंदीदा सितारों ने अपने इन प्यारे दोस्तों के साथ अपने रिश्ते और उनके होने से मिली खुशियों के बारे में बात की। इनमें शामिल हैं पारस अरोड़ा (‘घरवाली पेड़वाली‘ के जीतू), गीतांजलि मिश्रा (‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की राजेश) और सोमा राठौड़ (‘भाबीजी घर पर हैं‘ की अम्मा)।
पारस अरोड़ा ऊर्फ आगामी शो ‘घरवाली पेड़वाली‘ के जीतू ने कहा, “मेरे एक करीबी दोस्त के घर पर दो कुत्ते हैं, डस्टी और ऑरियो और मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूँ। वे मेरे लिए परिवार की तरह हैं। मैं कोशिश करता हूँ कि उनके साथ क्वॉलिटी टाइम बिताऊँ-चाहे खेलना हो, वॉक पर ले जाना हो या बस उनके पास बैठना। उनके प्यार और एनर्जी से मेरे दिन की थकान तुरंत दूर हो जाती है। ये पल मेरे लिए बहुत खास हैं।”
गीतांजलि मिश्रा, जोकि ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में राजेश का किरदार निभा रही हैं, ने कहा, “डॉग्स हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहे हैं, और मेरा बम बम मेरे लिए एक बच्चे जैसा है। उसका अनोखे अंदाज में भौंकना मुझे भगवान शिव के ‘बम बम भोले’ की याद दिलाता है, इसी वजह से उसका नाम बम बम रखा। उसकी मौजूदगी घर में पॉज़िटिविटी भर देती है और चाहे दिन कितना भी थका देने वाला हो, वह हमेशा मेरा मनोबल बढ़ा देता है। जब भी मैं ऐसे दोस्तों के घर जाती हूँ जिनके पास डॉग्स हैं, मैं अक्सर उनके पालतू के साथ ज्यादा समय बिताती हूँ, बजाय उनके। इस इंटरनेशनल डॉग डे पर मैं यही संदेश देना चाहती हूँ कि इन नन्हे और बेजुबान जीवों के प्रति करुणा रखने से दुनिया और दयालु बन सकती है।”
विदिशा श्रीवास्तव यानी ‘भाबीजी घर पर हैं‘ की ‘अनीता भाबी’ बताती हैं, “मेरा डॉग फॉक्सी सिर्फ पेट नहीं है, बल्कि मेरा सबसे अच्छा दोस्त और परिवार का हिस्सा है। उसका खिलंदड़ स्वभाव, वफादारी और मेरी भावनाओं को समझना उसे मेरे लिए खास बनाता है। चाहे दिन कितना भी व्यस्त हो, फॉक्सी का प्यार तुरंत मुझे तरोताजा कर देता है और घर में गर्माहट भर देता है। मैं हमेशा मानती हूँ कि डॉग्स हमें बेहतर इंसान बनाते हैं। इंटरनेशनल डॉग डे पर सभी डॉग लवर्स को शुभकामनाएँ।”
देखिये अपने पसंदीदा शोज ‘हप्पू की उलटन पलटन’ रात 10 बजे, ‘भाबीजी घर पर हैं’ रात 10:30 बजे और ‘घरवाली पेड़वाली’ बहुत जल्द, हर सोमवार से शुक्रवार, सिर्फ एण्डटीवी पर!