मनोरंजन

जब दबे राज़ बाहर आते हैं, अंदर का जानवर जाग उठता है; जनावर- द बीस्ट विदिन का ट्रेलर रिलीज़

26 सितंबर को ज़ी5 पर प्रीमियर हो रहा यह शो हेमंत कुमार की सच्चाई और सम्मान के लिए संघर्ष की कहानी दिखाता है

रायपुर, सितंबर 2025: ज़ी5 ने अपनी आने वाली हिंदी ओरिजिनल सीरीज़ 'जनावर- द बीस्ट विदिन' का ट्रेलर जारी किया है। यह एक रोमांचक क्राइम ड्रामा है, जो छंद नामक अशांत और हलचल भरे कस्बे में घटित होता है। इसे आरंभ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत किया गया है और शचिंद्र वत्स द्वारा निर्देशित किया गया है। इस शो में भुवन अरोड़ा मुख्य भूमिका में हैं और यह 26 सितंबर, 2025 को केवल ज़ी5 पर प्रीमियर होगा। प्रमुख भूमिकाओं में भगवान तिवारी, अतुल काले, वैभव यशविर, इशिका डे, विनोद सूर्यवंशी, अमित शर्मा, बदरुल इस्लाम और दीक्षा सोनलकर ठम शामिल हैं।

ट्रेलर दर्शकों को छंद कस्बे से रूबरू कराता है, जहाँ हेमंत कुमार (भुवन अरोड़ा), एक ईमानदार पुलिस अधिकारी, खतरनाक मामलों में उलझ जाता है। बिना सिर वाली लाश, गायब सोना और एक लापता व्यक्ति कस्बे में डर का माहौल पैदा करते हैं, जिससे हेमंत को न केवल खतरनाक जाँच का सामना करना पड़ता है, बल्कि व्यवस्था में मौजूद पक्षपाती सोच और व्यक्तिगत संघर्षों से भी जूझना पड़ता है। जब रहस्य खुलते हैं, तो ग्राम देवता की विरासत सामने आती है, जो याद दिलाती है कि असली पहचान साहस के ज़रिए बनती है, जन्म से नहीं। फिर भी, छंद की जमीन के नीचे कई और सच्चाइयाँ दफन हैं।

छंद का मिल्खा कहे जाने वाले हेमंत को छुपे रहस्यों के जाल से खुद को बचाना होगा, जहाँ हर इंसान के भीतर एक जानवर छिपा होता है। कुछ इसे काबू में कर लेते हैं, जबकि कुछ इसे आज़ाद कर देते हैं। आखिर में सवाल यही है: शिकारी कौन बनेगा और शिकार कौन?

ट्रेलर की लिंक: https://youtu.be/MCX6HaiF7ws?si=XdR-_huidfEOEDJs

ट्रेलर के बारे में बात करते हुए भुवन अरोड़ा ने कहा, "जनावर- द बीस्ट विदिन ऐसी कहानी है, जो आपको सिर्फ अभिनेता के तौर पर ही नहीं, बल्कि एक इंसान के रूप में भी परखती है। हेमंत कुमार की भूमिका निभाना भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि उसके कंधों पर कई लड़ाइयाँ हैं, जिसमें फर्ज़, पहचान, परिवार और उसके अंदरूनी डर शामिल हैं। यह ट्रेलर दर्शकों को हमारी बनाई दुनिया की एक झलक दिखाता है और मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ कि दर्शक हेमंत की पूरी कहानी और यात्रा की चुनौतियों को समझें।"

ज़ी5 पर 26 सितम्बर, 2025 से देखिए जनावर- द बीस्ट विदिन।

ज़ी5 के बारे में

ज़ी5 भारत का सबसे बड़ा स्वदेशी वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और दक्षिण एशियाई कॉन्टेंट के लिए ग्लोबल डेस्टिनेशन है, जो 190 से अधिक देशों में दर्शकों तक पहुँचता है। ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के रूप में, जो एक अग्रणी कॉन्टेंट और टेक्नोलॉजी पॉवरहाउस है, ज़ी5 'अपनी भाषा, अपनी कहानियों' (कई भाषाओं, असीमित कहानियों) पर ध्यान केंद्रित करता है। ज़ी5 भाषा-प्रधान प्लेटफॉर्म अप्रोच अपनाता है, जिसमें हाइपर-लोकल कॉन्टेंट, विशेष भाषा पैक और सात भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मलयालम, कन्नड़ और मराठी गहन रूप से व्यक्तिगत अनुभव प्रदान करता है। ओरिजिनल्स, भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय फिल्में, टीवी शो, किड्स कॉन्टेंट, न्यूज़, लाइव टीवी और छोटे फॉर्मेट की माइक्रो ड्रामा सहित विशाल लाइब्रेरी के साथ, ज़ी5 हर जगह रहने वाले भारतीयों के लिए विविध, बहुभाषी कॉन्टेंट का प्रमुख गंतव्य है।

Leave Your Comment

Click to reload image