मनोरंजन

अनीता भाबी और तिवारी जी ने मुंबई की गरबा नाइट में मचाई धूम

‘भाबीजी घर पर हैं‘ की चहेती जोड़ी, विदिशा श्रीवास्तव और रोहिताश्व गौड़ डांस, रंगों और त्योहारी खुशियों से भरपूर रात में नवरात्रि मनाने के लिए हजारों फैंस के साथ शामिल हुए

मुंबई, अक्टूबर 2025: नवरात्रि भारत का एक शानदार त्योहार है, जिसे पूरी दुनिया में बड़े उत्साह से मनाया जाता है। इस बार, एण्डटीवी के मशहूर शो ‘भाबीजी घर पर हैं‘ की लोकप्रिय जोड़ी अनीता भाबी (विदिशा श्रीवास्तव) और मनमोहन तिवारी (रोहिताश्व गौड़) ने मुंबई की मशहूर गरबा नाइट में हिस्सा लिया और प्रशंसकों के साथ खूब मस्ती की। इस उत्सव की खुशी और भी बढ़ गई, क्योंकि एण्डटीवी जल्द ही अपना नया मजेदार शो ‘घरवाली पेड़वाली‘ लॉन्च करने वाला है, जो दर्शकों के लिए ढेर सारा मनोरंजन लाएगा।

रोहिताश्व गौड़, यानी मनमोहन तिवारी, ने हंसते हुए कहा, “मेरा एक सपना था कि मैं अनीता भाबी के साथ गरबा खेलूं, और इस साल वो सपना सच हो गया! विदिशा के साथ गरबा करना ऐसा था जैसे एक रात में होली और दिवाली दोनों मना ली। ऑन-स्क्रीन मैं हमेशा उनका दिल जीतने की कोशिश करता हूं, लेकिन ऑफ-स्क्रीन उनके साथ मुंबई के गरबा स्टेज पर नाचना बहुत मजेदार था। संगीत, भीड़ का जोश, सब कुछ कमाल का था। प्रशंसकों से मिलना, उनके साथ नाचना, ये रात मेरे लिए खास बन गई। हर ताली और हर घुमाव में जादू सा था। इवेंट से पहले मेरी बेटियों ने मुझे कुछ गरबा स्टेप्स सिखाए, और उन्हें इतने बड़े स्टेज पर आजमाना मेरे लिए खास था। रंग-बिरंगे कपड़ों में हजारों लोगों के साथ नवरात्रि मनाना एक ऐसा अनुभव था, जो मैं हमेशा याद रखूंगा। प्रशंसकों के साथ नवरात्रि मनाने और नए शो ‘घरवाली पेड़वाली‘ का स्वागत करने से ये रात और भी यादगार हो गई।”

विदिशा श्रीवास्तव, यानी अनीता भाबी, ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “नवरात्रि मेरे लिए बहुत खास है। मेरे परिवार में इसे बड़ी श्रद्धा से मनाते हैं। हर साल हम नौ दिनों के रंगों की परंपरा निभाते हैं और मां दुर्गा की पूजा करते हैं। इस बार ये त्योहार और खास था, क्योंकि मैंने रोहिताश्व जी के साथ मुंबई के कोरा केंद्र, बोरीवली में गरबा नाइट में हिस्सा लिया। उनके साथ गरबा करना और प्रशंसकों के साथ ताल से ताल मिलाना बहुत मजेदार था। मुंबई की इस मशहूर गरबा नाइट में शिरकत करने का ये मेरा दूसरा मौका था, और ये पहले से भी ज्यादा शानदार था! डांस करने, प्रशंसकों से मिलने और तस्वीरें लेने तक, हर पल खुशी से भरा था। अपने नए शो ‘घरवाली पेड़वाली‘ के लिए आशीर्वाद लेकर घर लौटना बहुत अच्छा लगा। ऐसा लगता है जैसे हमारा परिवार और बड़ा हो रहा है।”

विदिशा श्रीवास्तव को अनीता भाबी और रोहिताश्व गौड़ को मनमोहन तिवारी के रूप में देखिये, ‘भाबीजी घर पर हैं‘ में, हर सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे सिर्फ एण्डटीवी पर!

 

Leave Your Comment

Click to reload image