‘पहला प्यार दूसरी बार’ की कास्ट का मजेदार इंट्रोडक्शन वीडियो आया सामने
मुंबई । 'पहला प्यार दूसरी बार' के नए एक्टर्स की मुलाकात जब अनुभव बस्सी, गुरलीन पन्नू और देवेश दीक्षित से हुई तब क्या हुआ? तो आपको बता दें कि मेकर्स द्वारा शेयर किये गए इनके नए और मजेदार इंट्रोडक्शन वीडियो में कुछ प्यार, तो थोड़ी मस्ती भरी तकरार और साथ ही कुछ तीखे सवाल के जरिये मज़ेदार हंसने हंसाने वाला माहौल बन गया!
शेयर किये गए वीडियो में फिल्म से अपना डेब्यू कर रहे स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लूथरा को बस्सी, पन्नू और दीक्षित अपने मज़ेदार तीखे सवालो जैसे "हैं कौन ये लोग?" यह सोचकर कि क्या पहला प्यार दूसरी बार प्यार का पंचनामा 3 है, से रोस्ट ही नहीं कर रहे, बल्कि उनपर चुटकी लेते हुई उनकी टांग भी खींच रहे हैं।
लिंक क्लिक कर देखें वीडियो : https://youtu.be/-bV8vJ3DotI
ट्रेलर से पहले मेकर्स द्वारा जारी किये गए इस ह्यूमर से भरे मजेदार वीडियो के जरिये दर्शको के बीच अभी से ही 'पहला प्यार दूसरी बार' को लेकर उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है। वीडियो में 6 नए कलाकारों को मस्ती से भरी बातचीत के साथ यंग एनर्जी को एक साथ लाते हुए देखा जा सकता है। कहना गलत नहीं होगा कि उनकी जबरदस्त एनर्जी की झलक ने बेशक ट्रेलर के लिए उत्सुकता और उसे देखने की बेसब्री को बढ़ा दिया है। बता दें कि ट्रेलर 21 सितंबर 2026 को रिलीज़ होने वाला है।
पहला प्यार दूसरी बार' को 'लव फिल्म्स' द्वारा प्रेजेंटेड किया जा रहा है, जबकि इसका डायरेक्शन अनुज सैनी द्वारा किया जा रहा है। फिल्म को लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। बता दें कि फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।