मनोरंजन

फिर हॉलीवुड में होगा तब्बू का 'जलवा', Dune की प्रीक्वल सीरीज में निभाएंगी ये अहम किरदार

  नई दिल्ली। तब्बू हिंदी सिनेमा की बेस्ट अभिनेत्रियों में शुमार हैं, इस बात में कोई दोराय नहीं है। वह जो किरदार निभाती हैं, वो मानो उन्हीं के लिए ही बना हो। मां का किरदार हो या फिर ग्लैमरस गर्ल का, तब्बू अपने अभिनय से सबका दिल जीतना बखूबी जानती हैं।बॉलीवुड में अपनी सफलता का परचम लहरा चुकीं तब्बू अब प्रियंका चोपड़ा की तरह ही हॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। वह अमेरिकन फिल्म 'ड्यून' की प्रीक्वल सीरीज ड्यून:प्रोफेसी' में काम कर रही हैं। इस फिल्म में उनका कोई छोटा-मोटा रोल नहीं, बल्कि बेहद ही अहम किरदार होने वाला है।

ड्यून: प्रोफेसी' के 10 हजार साल पहले का दिखाएंगे दौर

वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक, तब्बू का किरदार ड्यून की प्रीक्वल सीरीज में बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है। आपको बता दें कि साल 2019 में ड्यून: द सिस्टरहुड' टाइटल के साथ इसे लाने की तैयारी मेकर्स ने की थी।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image