मनोरंजन

कोलकाता में डॉक्टर के साथ हैवानियत पर बौखलाई सांसद Kangana Ranaut, बोलीं- केस सीबीआई को सौंपा जाए

कोलकाता के एक अस्पताल में डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की इस वारदात से लोगों में काफी आक्रोश है इस मामले में अब सांसद कंगना रनौत  ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सीबीआई जांच की मांग की है

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले पर अब कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की भी प्रतिक्रिया सामने आई है अभिनेत्री से सांसद बनीं कंगना रनौत राजनीति से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक के मुद्दों पर खुलकर अपनी राय साझा करती हैं वह अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं हाल ही में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने इस मामले पर एक लंबा नोट लिखकर केस को सीबीआई को सौंपने की मांग की है


 

Leave Your Comment

Click to reload image