मनोरंजन

सन नियो के कलाकार बृंदा दहल, सिद्धि शर्मा और नीलू वाघेला ने साझा की रक्षाबंधन से जुड़ी यादें

सन नियो के कलाकार बृंदा दहल, सिद्धि शर्मा और नीलू वाघेला ने साझा की रक्षाबंधन से जुड़ी यादें 

रायपुर, 16 अगस्त, 2024: रक्षाबंधन के मौके पर सन नियो की कलाकार बृंदा दहल, सिद्धि शर्मा और नीलू वाघेला ने रक्षाबंधन के दिन से जुड़ी अपनी योजनाओं के बारे बताया। इस खास त्यौहार को लेकर ये प्रतिभाशाली कलाकार अपनी उत्सुकता और व्यक्तिगत परंपराओं को साझा कर रही हैं। ये सितारे अपने भाइयों और बहनों के साथ इस प्यार भरे बंधन को साझा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, फिर चाहे वे सेट पर हों या घर पर। राखी बाँधने से लेकर बचपन की यादों को ताज़ा करने तक, इन कलाकरों ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद इस दिन को यादगार बनाया।

सन नियो के शो 'छठी मैया की बिटिया' में वैष्णवी का किरदार निभाने वाली बृंदा दहल ने कहा, "रक्षाबंधन मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मुझे मेरे छोटे भाई की कलाई पर राखी बाँधना बहुत पसंद है। वह अभी सिर्फ 5 साल का है। इस साल मैं उसके साथ यह त्यौहार नहीं मना पाऊँगी, क्योंकि वह नेपाल में है और मैं भारत में 'छठी मैया की बिटिया' शो की शूटिंग कर रही हूँ। हालांकि, 'छठी मैया की बिटिया' के सेट पर मेरे भाई की भूमिका निभाने वाला किरदार शैशव और मुझे देखकर लोग अक्सर कहते हैं कि हम असली भाई-बहन की तरह दिखते हैं। शैशव को देखकर मुझे अपने भाई की बहुत याद आती है। इस साल हम सभी कलाकार सेट पर मिलकर रक्षाबंधन मनाएँगे।” 

सन नियो के शो 'इश्क़ जबरिया' में गुलकी का किरदार निभाने वाली सिद्धि शर्मा कहती हैं, "इस साल, मैं अपने सभी भाइयों को रक्षाबंधन पर यहाँ बुलाने वाली हूँ। भाइयों को राखी बाँधने के बाद हम सब डिनर पर जाएँगे। रक्षाबंधन की मेरी सबसे प्यारी यादों में से एक मेरे स्कूल के दिनों की है, जब मैं एक गुड़िया सेट चाहिए था और अगले महीने रक्षाबंधन पर मेरे भाई ने मुझे वही गुड़िया सेट लाकर मुझे सरप्राइज दिया। यह मेरे लिए अब तक का सबसे खूबसूरत तोहफा था।" 

सन नियो के शो 'साझा सिंदूर' में माँ हुकुम का किरदार निभाने वाली नीलू वाघेला कहती हैं, "रक्षाबंधन इस बात का प्रतीक है कि भाई-बहन हमेशा एक दूसरे की रक्षा करेंगे। इस बार मैंने मेरे भाई के लिए राखी पहले ही भेज दी है, क्योंकि वह दुबई में रहता है। पिछले साल रक्षाबंधन पर हम साथ ही थे और हमने लगभग 20 साल बाद रक्षाबंधन साथ में मनाया था। रक्षाबंधन पर जो भाई-बहन एक दूसरे से दूर रहते हैं उनके लिए यह एक भावुक और चुनौतीपूर्ण अनुभव होता है। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूँ, क्योंकि 'साझा सिंदूर' के सेट पर हम सब भाई-बहन जैसे ही मिल-जुलकर रहते हैं।"

'छठी मैया की बिटिया' शो एक अनाथ लड़की वैष्णवी (बृंदा दहल द्वारा अभिनीत किरदार) की कहानी है, जो छठी मैया (देवोलीना भट्टाचार्य द्वारा अभिनीत किरदार) को अपनी माँ मानती है। शो 'इश्क़ जबरिया' गुलकी (सिद्धि शर्मा द्वारा अभिनीत किरदार) के संघर्षों पर केंद्रित है, जो एयर होस्टेस बनने की यात्रा में कई चुनौतियों का सामना करती है। 'साझा सिंदूर' फूली (स्तुति विंकले द्वारा अभिनीत किरदार) की कहानी है, जिसे उसकी शादी के दिन उसके दूल्हे की दुखद मौत के बाद अविवाहित विधवा माना जाता है।

देखिए 'छठी मैया की बिटिया', 'इश्क़ जबरिया' और 'साझा सिंदूर', हर सोमवार से शनिवार, शाम 7 बजे, 7:30 बजे और 8 बजे केवल सन नियो पर।

Leave Your Comment

Click to reload image