मनोरंजन

Gangs of Wasseypur के बाद आ रहे हैं 'बादशाह ऑफ बेगूसराय', बिहारी बन धाक जमाएंगे Nawazuddin और मनोज बाजपेयी

 नई दिल्ली। एक्शन-क्राइम फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्मों में से एक है। थिएटर्स में जब ये मूवी रिलीज हुई थी, तब कमाल ही कर दिया था। अनुराग कश्यप डायरेक्टोरियल इस फिल्म ने खूब नोट छापे और कुछ दिनों पहले ही फिल्म को दोबारा रिलीज किया गया। अब 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' लवर्स के लिए एक और गुड न्यूज है।

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की री-रिलीज को एक बार फिर दर्शकों का उतना ही अटेंशन और प्यार मिला, जितना कि पहले मिला था और अब मेकर्स इस मूवी के आगे की कहानी का मैजिक पर्दे पर दिखाना चाहते हैं। ऐसी चर्चा है कि गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म की लेगेसी को आगे बढ़ाते हुए ऐसी ही एक और सीरीज बानाई जाएगी। ये वेब सीरीज गैंग्सटर ड्रामे के जलवे को उजागर करेगी। 

Leave Your Comment

Click to reload image