मनोरंजन

मलयालम एक्टर Nivin Pauly पर महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप, बोले- "मैं जानता तक नहीं

नई दिल्ली। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में छिड़े #Metoo विवाद पर आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। हेमा समिति की रिपोर्ट में कई लोगों के सच सामने आए हैं। कई ऐक्ट्रेसेज ने सामने से आकर आरोप लगाए हैं। इसके बाद कई एक्टर्स के खिलाफ केस भी दर्ज हुए हैं। अब इस मामले में एक और एक्टर का नाम सामने आ रहा है जो हैं निविन पॉली।रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक महिला को फिल्म में रोल देने के नाम पर उसके साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया। उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। हालांकि एक्टर ने मंगलवार को सभी आरोपों से इनकार किया और कहा कि वह केस लड़ने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे।

 

  1. एक साल पहले दुबई में हुई थी घटना
  2. निविन पॉली पर लगे बड़े गंभीर आरोप
  3. एक्टर ने सभी बातों को बताया बेबुनियाद

Leave Your Comment

Click to reload image