Deepika Padukone के मैटरनिटी फोटोशूट पर दिल हारे विन डीजल, एक्ट्रेस की स्टनिंग तस्वीरों पर यू लुटाया प्यार
नई दिल्ली। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) कुछ ही दिनों में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। एक्ट्रेस ने हाल ही में मैटरनिटी शूट की स्टनिंग तस्वीरें शेयर कीं, जिसे देखते ही फैंस के साथ ही सेलेब्स ने भी उस पर प्यार लुटाया।दीपिका और रणवीर का मैटरनिटी शूट इस वक्त एंटरटेनमेंट जगत की टॉप न्यूज में शामिल है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर भर-भरकर बधाई मिल रही है। इस बीच हॉलीवुड स्टार विन डीजल (Vin Diesel) के कमेंट ने लोगों का ध्यान खींचा है।
- दीपिका ने हाल ही में कराया मैटरनिटी शूट
- विन डीजल ने किया दीपिका की फोटो पर कमेंट
- विन के साथ दीपिका ने की थी हॉलीवुड फिल्म