Horror Thriller: स्त्री 2 और 1920 भूल जाओगे! साउथ की इस हॉरर-सीरीज का 'भूत' देख कांप जाएगी रुह
नई दिल्ली। हॉरर थ्रिलर (Horror Thriller Series) सिनेमा का वो जॉनर हैं, जिसे देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित होते हैं। लंबे अरसे से भारतीय सिनेमा इस लीग की फिल्में बनाता आ रहा है। ओटीटी के बढ़ते चलन के साथ अब ऑनलाइन भी हॉरर से भरपूर वेब सीरीज देखने को मिल जाती हैं।
उन्हीं में से एक सीरीज द विलेज (The Village Series) के बारे में आज हम आपसे बात करने जा रहे हैं। तमिल सिनेमा की इस भूतिया पेशकश में डर की अलग परिभाषा को दिखाया है। इतना कहा जा सकता है कि द विलेज को देखने से आप स्त्री 2 (Stree 2) और 1920 जैसी बेस्ट हॉरर थ्रिलर को भूल जाएंगे।