मनोरंजन

The Perfect Couple: OTT पर रिलीज हुई ईशान खट्टर की हॉलीवुड वेब सीरीज, सस्पेंस से चकराएगा आपका दिमाग!

नई दिल्ली। ओटीटी की दुनिया पर एक क्राइम थ्रिलर सीरीज ने दस्तक दी है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) ने भी अहम भूमिका निभाई है। क्राइम ड्रामा और मिस्ट्री थ्रिलर के शौकीन के लिए द परफेक्ट कपल (The Perfect Couple) बेस्ट च्वॉइस हो सकती है। निकोल किडमैन के साथ ईशान सीरीज की जान हैं। 

सुजैन बियर के निर्देशन में बनी वेब सीरीज द परफेक्ट कपल का निर्माण जॉन स्टार्क ने किया है। यह 2018 में आई एलिन हिल्डरब्रांड की नोवेल पर आधारित है। सीरीज का जॉन क्राइम और मिस्ट्री ड्रामा है।  

Leave Your Comment

Click to reload image