नरगिस की शादी से टूट गए थे Raj Kapoor, दर्द में सिगरेट से जला लिया था अपना हाथ
नई दिल्ली। मनोरंजन इंडस्ट्री में कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने पब्लिकली कभी अपने प्यार को स्वीकार नहीं किया, लेकिन दबी जुबान में बॉलीवुड के गलियारों में उनके लव-अफेयर की चर्चा होती रहती हैं। ये सिलसिला आज से नहीं, बाकी उस समय से चलता आ रहा है, जब राज कपूर हिंदी सिनेमा के बेताज बादशाह थे।12 मई 1946 में कृष्णा मल्होत्रा (Krishna Raj Kapoor) के साथ शादी के बंधन में बंधे राज कपूर का नाम नरगिस दत्त से लेकर वैजयंती माला जैसी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। पर्दे पर नरगिस दत्त संग उनकी जोड़ी खूब जमी और दोनों ने साथ में आवारा, श्री-420, अनाड़ी, चोरी-चोरी जैसी फिल्मों में काम भी किया।