मनोरंजन

पुष्पा 2 के अलावा साउथ की एक और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने को तैयार, पोस्टर लुक ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

 नई दिल्ली। साउथ रीजन की फिल्मों का डंका अक्सर ही पूरे इंडिया में देखने को मिलता है। 'बाहुबली', 'पुष्पा', 'आरआरआर' सहित कुछ ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर, बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी गदर काटा है। वहीं, अब अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' कुछ ही महीनों में रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर लोगों में क्रेज देखने को मिल रहा है। इस बीच साउथ की एक और फिल्म है, जो पोस्टर रिलीज भर से ही चर्चा में आ गई है।

ममूटी साउथ के बड़े एक्टर हैं। आज उनका 73वां जन्मदिन है। इस खास अवसर पर एक्टर ने अपनी अगली फिल्म की पहली झलक फैंस को दिखाई है। वासुदेव मेनन के डायरेक्शन में बनी ममूटी इस फिल्म में बाथरोब में नजर आ रहे हैं। बता दें कि वासुदेव और ममूटी की यह साथ में यह पहली फिल्म है। फिल्म के धमाकेदार पोस्टर के साथ-साथ टाइटल का भी एलान कर दिया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image