Vikas Sethi की मौत के एक दिन बाद पत्नी ने किया भावुक कर देने वाला पोस्ट, कहा- 'वह हमें छोड़कर चले गए'
नई दिल्ली। टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर नाम रहे विकास सेठी (Actor Vikas Sethi) अब इस दुनिया में नहीं रहे। बीती सुबह अभिनेता का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। वह 48 साल के थे। विकास के अचानक निधन की खबर ने हर किसी को दंग कर दिया है।बताया जा रहा था कि विकास सेठी की नींद में ही मौत हो गई। डॉक्टर ने हार्ट अटैक को मौत की वजह बताई है। अभिनेता के निधन की खबर चारों तरफ सुर्खियां बटोर रही थीं, लेकिन फैमिली की तरफ से कोई बयान नहीं आया था। अब विकास की पत्नी जाह्नवी (Jhanvi Vikas Sethi) ने पति के जाने के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है।