Viral Photos: बच्चे के साथ Deepika Padukone की तस्वीरें वायरल, गोद में लेकर बेबी को लाड-प्यार करती आईं नजर
नई दिल्ली। बी-टाउन की ग्लैमरस क्वीन दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अब मां बन गई हैं। 8 सितंबर को एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने बेटी के जन्म की गुडन्यूज शेयर की। फैंस और सेलिब्रिटीज दीपिका और को माता-पिता बनने की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। इस बीच कपल का बच्चे के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। Deepika Padukone और Ranveer Singh पहली बार माता-पिता बन चुके हैं। एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें कपल एक बच्चे के साथ खेलते हुए नजर आ रहा है। दीपिका बच्चे को गोद में लेकर उस पर लाड-प्यार करती हुई नजर आ रही हैं।