मनोरंजन

मलयाली एक्टर Vinayakan को पुलिस ने एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार, नशे की हालत में स्टाफ से की बदतमीजी

नई दिल्ली। मलयालम एक्टर विनायकन को शनिवार, 7 सितंबर की शाम हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया। एक्टर पर आरोप है कि वो कथित तौर पर नशे की हालत में एयरपोर्ट स्टाफ से बदतमीजी कर रहे थे।

क्या है मामला?

CISF के इंस्पेक्टर बलाराजू ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि विनायकन कोच्चि से इंडिगो की फ्लाइट से हैदराबाद आए थे और यहां से गोवा जाने वाले थे। तभी एयरपोर्ट के गेट पर वे स्टाफ के साथ बदतमीजी करने लगे और वो पूरी तरह से नशे की हालत में थे। यह घटना करीब शाम 6 बजे के आसपास की है। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, बालाराजू ने कहा, 'एक्टर शराब के नशे में थे और उन्होंने उस हालत में काफी हंगामा किया। जिसके बाद फौरन मामला दर्ज किया गया।'

Leave Your Comment

Click to reload image