मनोरंजन

Bhoot Bangla Akshay Kumar: भूतिया हवेली, कंधे पर काली बिल्ली... अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' का मोशन पोस्टर आया सामने

 Akshay Kumar Bhoot Bangla: एक्टर अक्षय कुमार 14 साल बाद निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म में काम करते नजर आएंगे। आज (सोमवार) अक्षय ने अपने 57वें बर्थडे पर इसका एलान किया। इस अपकमिंग मूवी का नाम 'भूत बंगला' है।अक्षय कुमार ने फिल्म का फर्स्ट लुक भी शेयर किया, जिससे देखकर लगता है कि यह मूवी हॉरर कॉमेडी होगी। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी ने 2007 में 'भूल भुलैया' में काम किया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी ब्लॉकबस्टर थी।

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया मोशन पोस्टर

मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, 'मेरे जन्मदिन पर हर साल आपके प्यार के लिए धन्यवाद। इस साल भूत बंगला के पहले लुक के साथ सेलिब्रेट कर रहा हूं। मैं फिर से प्रियदर्शन के साथ काम करने के लिए एक्साइटेड हूं। यह ड्रीम कोलैबोरेशन लंबे समय बाद आ रहा है। इस अविश्वसनीय यात्रा को आप सभी के साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकता।'

 

Leave Your Comment

Click to reload image