मनोरंजन

Devara Trailer: खून से समंदर हुआ लाल, एक्शन से भरपूर है जूनियर NTR की फिल्म 'देवरा' का ट्रेलर

नई दिल्ली। साउथ फिल्मों का क्रेज इस वक्त नॉर्थ इंडिया में भी कम नहीं है। महीनों से तेलुगु फिल्म देवरा पार्ट 1 (Devara Part 1) की रिलीज का इंतजार हो रहा था। कोरताला शिवा के निर्देशन में बनी देवरा में सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR), जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान लीड रोल निभाते नजर आएंगे।जब से  देवरा की अनाउंसमेंट हुई थी, तभी से लोगों को इस फिल्म की रिलीज का इंतजार था। बॉलीवुड में 6 साल से अदाकारी दिखा रहीं जाह्नवी कपूर इसी फिल्म से तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। देवरा के गानों में जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 

Leave Your Comment

Click to reload image