Kajol ने पहनी 'निशा' की नीली साड़ी, 30 साल बाद रीक्रिएट किया माधुरी दीक्षित का लुक
नई दिल्ली। साल 1994 में निर्देशक सूरज बड़जात्या की फैमिली ड्रामा फिल्म हम आपके कौन हैं को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। मल्टी स्टारर इस मूवी में सलमान खान और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका को निभाया। मूवी में माधुरी ने निशा के किरदार में अपनी छाप छोड़ी और खासतौर पर ब्लू साड़ी में उनके लुक को कौन भूल सकता है।
अब हम आपके हैं कौन (Hum Aapke Hain Koun) से माधुरी दीक्षित का लुक उनकी सहेली और बी टाउन एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने कॉपी किया है। इस माैके की लेटेस्ट तस्वीरों को उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।