मनोरंजन

जब Esha Deol ने भरी महफिल में आदमी को मारा था जोर का तमाचा, 19 साल बाद बताया 'दस' प्रीमियर इवेंट का वो सच

नई दिल्ली कोई आम लड़की हो या फिर सिक्योरिटी से घिरीं अभिनेत्रियां, भीड़ का फायदा उठाकर कुछ लोग बद्तमीजी करने से बाज नहीं आते हैं। कई बार सेलिब्रिटीज इस हरकत से सहम जाती हैं और चुप्पी साध लेती हैं, लेकिन कुछ हैं जो सरेआम ऐसे लोगों को जवाब देती हैं। एशा देओल (Esha Deol) भी उन्हीं में से एक हैं।बात 2005 में रिलीज हुई दस (Dus) के प्रीमियर की है। फिल्म के प्रीमियर इवेंट में एक शख्स ने एशा देओल के साथ बद्तमीजी करने की कोशिश की और उन्हें गलत तरीके से छुआ। एक्ट्रेस ने बिना डरे उस शख्स को भीड़ से घसीटकर तमाचा जड़ा था। हाल ही में, उन्होंने 19 साल बाद पुराना इंसिडेंट याद किया है। 

Leave Your Comment

Click to reload image