मनोरंजन

Priyanka Chopra ने शेयर की न्यू ग्लैम फोटोज, फैंस बोले - 'निक जोनस लकी हैं'

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल आइकन हैं और इस बात में कोई डाउट नहीं है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो बेहद गॉर्जियस नजर आ रही हैं।

प्रियंका की ये तस्वीरें लंदन में एक इवेंट के दौरान की हैं। आखिरी दो तस्वीरों में प्रियंका एक फिटेड ब्लैक फुल-स्लीव टॉप पहने हुए कैमरे के लिए पोज देती नजर आईं। कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, "जब ग्लैमर बस इतना अच्छा हो।"

फैंस ने की प्रियंका चोपड़ा की तारीफ

प्रियंका चोपड़ा के इस लुक को देखकर फैंस निक जोनस को लकी बता रहे हैं। इनमें प्रियंका को बोल्ड लुक तारीफ के काबिल है। इनमें से कुछ तस्वीरें सेल्फी हैं। फैंस इन पर कई तरह के कमेंट करके रिएक्ट कर रहे हैं।

एक फैन ने लिखा,'आप क्वीन हो और निक एक भाग्यशाली व्यक्ति हैं।'दूसरे ने लिखा, “बहुत सुन्दर”। बता दें कि इससे पहले प्रियंका ने एक थ्रो बैक फोटो शेयर की थी जिसमें वो उन्होंने एक 9 साल की बच्ची से 17 साल की बच्ची बनने के बाद क्या बदलाव आए वो झलक दिखाई थी। इस तस्वीर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था।

इन फिल्मों में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका बहुत जल्द वेब सीरीज, सिटाडेल सीजन 2 में दिखाई देंगी। इसके अलावा वो द ब्लफ और हेड्स ऑफ स्टेट जैसी हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर की रिलीज की तैयारी में हैं। सिटाडेल जोश एपेलबाम, ब्रायन ओह और डेविड वेइल द्वारा बनाई गई। यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। रूसो ब्रदर्स इसके एक्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image