मनोरंजन

इस सप्ताह 7 फिल्मों-वेब सीरीज का धमाका

 

अनन्या पांडे की CTRL से लेकर अनुपम खेर की The Signature, इस सप्ताह 7 फिल्मों-वेब सीरीज का धमाका

 इंदौर , सितंबर का महीना खत्म हो गया है, जो मनोरंजन से भरपूर था। अक्टूबर के पहले सप्ताह में फिल्मों और वेब सीरीज का एक नया सेट आपके सामने आने वाला है। नई मूवीज और शो इस फेस्टिव सीजन में रिलीज होंगी। GOAT से लेकर CTRL फिल्में और Manvat Murders वेब सीरीज ऑनलाइन प्रीमियर के लिए तैयार हैं।

थलपति विजय की तमिल फिल्म बॉक्स ऑफिस में सफल प्रदर्शन के बाद अपना डिजिटल डेब्यू करने के लिए तैयार है। यह फिल्म एक जासूस एजेंट के बारे में है, जिसे एक महत्वपूर्ण मिशन सौंपा गया है। मूवी में मीनाक्षी चौधरी, प्रशांत त्यागराज, स्नेहा प्रसन्ना, प्रभु देवा और मोहन प्रमुख भूमिकाओं में हैं। द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम 3 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

द लीजेंड ऑफ वॉक्स मचिना सीजन 3 (The Legend of Vox Machina Season 3)

 

अमेरिकी एडल्ट एनिमिटेड वेब सीरीज एक और सीजन के साथ वापस आ गई है। इस सीरीज में मैथ्यू मर्सर, एशले जॉनसन, मारिषा रे, लॉरा बेली और सैम रीगल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह शो 3 अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।

मानवत मर्डर्स (Manvat Murders)

यह सीरीज मुंबई में हुई सात हत्याओं पर है, जो डेढ़ साल से अनसुलझी हैं। यह शो 4 अक्टूबर से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगा। इसमें आशुतोष गोवारिकर, सई ताम्हणकर, मकरंद अनासपुरे, सोनाली कुलकर्णी, किशोर कदम और मयूर खांडगे हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image