OTT Release Weekend: अनन्या पांडे की CTRL से लेकर अनुपम खेर की The Signature, इस सप्ताह 7 फिल्मों-वेब सीरीज का धमाका
सितंबर का महीना खत्म हो गया है, जो मनोरंजन से भरपूर था। अक्टूबर के पहले सप्ताह में फिल्मों और वेब सीरीज का एक नया सेट आपके सामने आने वाला है। नई मूवीज और शो इस फेस्टिव सीजन में रिलीज होंगी। GOAT से लेकर CTRL फिल्में और Manvat Murders वेब सीरीज ऑनलाइन प्रीमियर के लिए तैयार हैं।
गोट (GOAT)
थलपति विजय की तमिल फिल्म बॉक्स ऑफिस में सफल प्रदर्शन के बाद अपना डिजिटल डेब्यू करने के लिए तैयार है। यह फिल्म एक जासूस एजेंट के बारे में है, जिसे एक महत्वपूर्ण मिशन सौंपा गया है। मूवी में मीनाक्षी चौधरी, प्रशांत त्यागराज, स्नेहा प्रसन्ना, प्रभु देवा और मोहन प्रमुख भूमिकाओं में हैं। द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम 3 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।
द लीजेंड ऑफ वॉक्स मचिना सीजन 3 (The Legend of Vox Machina Season 3)
अमेरिकी एडल्ट एनिमिटेड वेब सीरीज एक और सीजन के साथ वापस आ गई है। इस सीरीज में मैथ्यू मर्सर, एशले जॉनसन, मारिषा रे, लॉरा बेली और सैम रीगल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह शो 3 अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।
मानवत मर्डर्स (Manvat Murders)
यह सीरीज मुंबई में हुई सात हत्याओं पर है, जो डेढ़ साल से अनसुलझी हैं। यह शो 4 अक्टूबर से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगा। इसमें आशुतोष गोवारिकर, सई ताम्हणकर, मकरंद अनासपुरे, सोनाली कुलकर्णी, किशोर कदम और मयूर खांडगे हैं।
कंट्रोल (CTRL)
फिल्म इस पर केंद्रित है कि ऐसे एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऐप किसी व्यक्ति के जीवन को बर्बाद कर सकता है। मूवी में अनन्या पांडे, विहान समत और देविका वत्स लीड रोल में हैं। यह फिल्म 4 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
द ट्राइब (The Tribe)
यह शो लॉस एंजिल्स में बसे भारतीय प्रभावशाली लोगों के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमता है। यह उनकी जीवनशैली और कार्य जीवन पर ध्यान केंद्रित करेगा। इस सीरीज में हार्दिक जावेरी, अलावा पांडे, अलाविया जाफरी, आर्यना गांधी, सृष्टि पोरी और अल्फिया जाफरी शामिल हैं। यह शो 4 अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा।
द सिग्नेचर (The Signature)
कहानी एक बुजुर्ग दंपति की है, जब उसकी पत्नी गंभीर रूप से बीमारी हो जाती है और पति असहाय हो जाता है। फिल्म में अनुपम खेर, रणवीर शौरी, महिमा चौधरी, अन्नू कपूर, मनोज जोशी और नीना कुलकर्णी हैं। यह मूवी 4 अक्टूबर को जी5 पर रिलीज होगी।
द प्लेटफॉर्म 2 (The Platform 2)
लोकप्रिय साइंस फिक्शन एक्शन हॉरर वेब सीरीज नए सीजन के साथ वापस आने के लिए तैयार है। यह शो एक रहस्यमय नेता के इर्द-गिर्द घूमता है जो एक क्रूर व्यवस्था में कानून लागू करता है, लेकिन उसके खिलाफ एक लड़ाई के बाद उसकी लाइफ बदल जाती है। शो में मिलेना स्मिट, होविक केउचकेरियन और नतालिया टेना मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज 4 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।