मनोरंजन

सोनी सब के शो पुष्पा इम्पॉसिबल में दिलीप पहुंचा मौत के करीब, तब पुष्पा के साथ उसके रिश्ते को मिली मजबूती

मुंबई, अक्टूबर, 2024: सोनी सब का 'पुष्पा इम्पॉसिबल' पुष्पा (करुणा पांडे) की प्रेरक यात्रा के साथ दिल जीत रहा है। वह एक दृढ़ निश्चयी महिला है, जो जीवन की बाधाओं को अपने आशावाद के साथ पार करती है। हाल के एपिसोड में दर्शकों ने पुष्पा और जुगल (अंशुल त्रिवेदी) को केवल दो सप्ताह में बड़ी संख्या में पटोला साड़ियों को बुनने की चुनौती लेते देखा है। हालांकि, यह जोड़ी चुनौती को पूरा करने में सफल रही और कानपुर में एक प्रतिष्ठित प्रदर्शनी में अपने लिए जगह बनाई।

आगामी एपिसोड में पुष्पा और जुगल लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समयसीमा को आधार बनाकर काम करते हैं। इस बीच पुष्पा को एक और समस्या का सामना करना पड़ रहा है - उसे आगामी प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिए उपस्थित होना होगा। उसे अपने पूर्व पति दिलीप पटेल (जयेश मोरे) से मदद और समर्थन मिलता है जो उसकी पढ़ाई में उसकी मदद करता है। इसके साथ ही दोनों के बीच समीकरण सकारात्मक हो जाता है क्योंकि पुष्पा दिलीप पर अपना भरोसा दिखाती है। हालांकि, यह परिस्थिति कम समय के लिए ही ऐसी रहती है। दिलीप को उसके धुर विरोधी चाकू मार देते हैं। उसे खून से लथपथ देखकर पुष्पा की जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है, वह सोचती है कि इसके पीछे कौन हो सकता है।

क्या पुष्पा अपराधी को ढूंढ पाएगी और दिलीप को बचा पाएगी?

पुष्पा इम्पॉसिबल में पुष्पा की भूमिका निभाने वाली करुणा पांडे ने कहा, “पुष्पा और दिलीप का रिश्ता हमेशा से ही जटिल रहा है। जैसे-जैसे वे फिर से जुड़ने लगते हैं, पुष्पा के लिए यह पल खास तौर पर भावुक कर देने वाला होता है। जैसे ही वह उस पर फिर से भरोसा करना शुरू करती है। दिलीप को चाकू से घायल और खून से लथपथ देखकर वह अंदर तक हिल जाती है। यह घटनाओं का एक भयावह मोड़ है जो उसे हर चीज पर सवाल उठाने पर मजबूर कर देता है, लेकिन पुष्पा की ताकत को सभी जानते हैं। वह यह पता लगाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है कि इस के लिए कौन जिम्मेदार है और वह न्याय के लिए लड़ेगी। आने वाले ये एपिसोड उसकी दृढ़ता की ऐसी परीक्षा लेने वाले हैं, जैसी पहले कभी नहीं हुई।”

सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल को हर सोमवार से शनिवार रात 9.35 बजे देखें

Leave Your Comment

Click to reload image