Ajay Devgn को छोड़ Kajol ने 'राज' के साथ फोटो शेयर कर करवा चौथ की दी बधाई, मूवी डेट का भी बना लिया प्लान
नई दिल्ली। फिल्मी गलियारों में आज हर सुहागन हीरोइनों के घर में करवा चौथ की चमक है। कुछ नई-नवेली दुल्हनें पहली बार करवा चौथ सेलिब्रेट कर रही हैं तो कुछ सालों से इस त्योहार को धूमधाम से मना रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने भी अपने पति अजय देवगन (Ajay Devgn) की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा है।
व्रत रखने के साथ ही काजोल ने फैंस को सोशल मीडिया पर करवा चौथ की बधाई भी दी है। हैरान करने वाली बात यह है कि अभिनेत्री ने करवा चौथ पर अपने पति को छोड़ किसी और के साथ फोटो शेयर की है, जो उनके को-स्टार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) हैं। काजोल ने शाह रुख के साथ एक पॉपुलर थ्रोबैक फोटो शेयर कर फैंस को करवा चौथ की बधाई दी है।
करवा चौथ पर काजोल का खास पोस्ट
दरअसल, आज यानी 20 अक्टूबर को दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (Dilwale Dulhania Le Jayenge) को पूरे 29 साल हो गए हैं। अब इस खास मौके पर काजोल ने एक साथ दो-दो काम कर दिए। उन्होंने DDLJ के पोस्ट के साथ ही फैंस को करवा चौथ की भी बधाई दे दी। जो फोटो शेयर की गई है, वो फिल्म के पोस्टर से लिया गया है। इस सुपरहिट मूवी में सिमरन का किरदार काजोल और राज का किरदार शाह रुख खान ने निभाया था।