मनोरंजन

Bollywood Diwali Parties: शाह रुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक, मोस्ट फेमस है इन बॉलीवुड स्टार्स की दिवाली पार्टी

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार्स और दिवाली का मानो अनोखा रिश्ता होता है। हर साल सितारे इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। दिवाली पर एक दूसरे से मिलना, नए कपड़े पहनना हर किसी को अच्छा लगता है। इस खूबसूरत त्योहार को बॉलीवुड स्टार्स बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं।

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty), मनीष मल्होत्रा, ये कुछ ऐसे स्टार्स रहे हैं, जो दिवाली पर ग्रैंड पार्टी का आयोजन करते हैं। इनके यहां सितारों से सजी शाम का ऐसा आयोजन होता है कि देखने वाले देखते रह जाएं। इस बार 1 नवंबर को दिवाली है। ऐसे में हम एक नजर डालेंगे उन स्टार्स पर, जो लैविश पार्टी देते हुए धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाते हैं।

ईद हो या दिवाली, शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के घर हर त्योहार की रोनक देखने को मिलती है। उनकी पार्टी में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे शिरकत करते हैं। करण जौहर, आलिया भट्ट, आमिर खान, सलमान खान सहित कई स्टार्स किंग खान की लैविश पार्टी का हिस्सा रह चुके हैं। 2018 में शाह रुख ने जबरदस्त पार्टी दी थी। इसके बाद 2021 में किंग खान ने दिवाली पार्टी से एक बार फिर अपना रुतबा दिखाया था।

2021 शाह रुख खान और पूरे परिवार के लिए वह समय था, जब आर्यन खान को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया था। जब उनकी रिहाई हुई, तो मन्नत में खुशियों का माहौल था। ऐसे में उस साल शाह रुख के घर दिवाली पार्टी का अलग ही करिश्मा देखने को मिला था। इत्तेफाक की बात ये है कि उस साल शाह रुख के जन्मदिन पर ही दिवाली थी और इस साल उनके जन्मदिन से एक दिन पहले यह त्योहार पड़ रहा है।

बॉलीवुड के मोस्ट इम्पॉर्टेंट पर्सन करण जौहर भी अच्छी खासी दिवाली पार्टी होस्ट करने के लिए जाने जाते हैं। उनके घर पर विक्की कौशल, कटरीना कैफ, करीना कपूर जैसे कई स्टार्स का जमावड़ा देखने को मिलता है।

करण जौहर की तरह ही उनके दोस्त और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी लैविश पार्टी होस्ट करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी पार्टी में ट्रेडिशनल अटायर में ढेर सारे सितारे नजर आते हैं।

यह लिस्ट एकता कपूर के जिक्र के बिना अधूरी है, जिनकी दिवाली पार्टी सबसे यादगार रहती है। इस मौके पर उनके घर पर फिल्म इंडस्ट्री और टीवी जगत के कई सितारे मौजूद होते हैं।

सलमान खान (Salman Khan) की फैमिली भी इस त्योहार को मनाने में पीछे रहती। उनकी बहन अर्पिता हर साल अपने यहां दिवाली पार्टी का आयोजन करती हैं, जहां से स्टार्स की तस्वीरें आते ही वायरल हो जाती हैं।

दिवाली पार्टी होस्ट करने में बच्चन परिवार भी पीछे नहीं है।

अमिताभ बच्चन के 'जलसा' में सितारों से सजी शाम तब-तब देखने को मिली है, जब-जब उन्होंने पार्टी का आयोजन किया हो।

Leave Your Comment

Click to reload image