मनोरंजन

'फ्लाइंग बीस्ट' Gaurav Taneja ने तलाक की खबरों पर लगाया फुल स्टॉप, करवा चौथ पर पत्नी रितु का वीडियो किया शेयर

नई दिल्ली। फ्लाइंग बीस्ट के नाम से मशहूर जाने-माने यूट्यूबर गौरव तनेजा (Gaurav Taneja) और उनकी पत्नी रितु राठी (Ritu Rathee) काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में थे। हाल ही में, गौरव ने बीवी रितु के साथ तलाक की खबरों को खारिज करते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

दरअसल, कुछ समय पहले रितु राठी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह वृंदावन के धार्मिक गुरु के सामने रोते हुए शादी में धोखा और अपमान के बारे में बात करती हुई नजर आई थीं। वीडियो वायरल होते ही लोग कयास लगाने लगे थे कि शायद गौरव और रितु अलग हो गए हैं। हालांकि, अब गौरव ने तलाक की खबरों को खारिज किया है।

तलाक पर लगा फुल स्टॉप

19 अक्टूबर को गौरव तनेजा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी रितु के साथ एक तस्वीर शेयर की। फोटो में दोनों कार में बैठकर पोज दे रहे हैं। इस फोटो के साथ गौरव ने एक्सेप्ट किया है कि उनके और रितु के रिश्ते में एक बुरा फेज था, जो अब गुजर गया है। गौरव ने लिखा-

इसे पढ़ने वाले सभी लोगों के लिए, आपके माता-पिता भी अपनी शादी में कुछ कठिन दौर से गुजरे होंगे और शायद उन्होंने आपको (करीबी परिवार) यह बात बताई भी न हो। मैसेज साफ है, जब तुम्हारे मां-बाप ने तुम्हें अपने रिश्ते में नहीं घुसाया तो हम कैसे घुसाये। हर समझदार व्यक्ति इसे समझेगा।

करवा चौथ की लगवाई मेहंदी

गौरव तनेजा के साथ अनबन को खत्म करने के बाद रितु ने आज करवा चौथ का व्रत रखा है। 20 अक्टूबर को गौरव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रितु मेहंदी लगवाती हुई नजर आ रही हैं। इसमें वह बताते हैं कि करवा चौथ पर पतियों को अपनी पत्नी के हाथ में लगी मेहंदी में अपना नाम ढूंढना एक जिम्मेदारी बन जाती है और नहीं ढूंढने पर उसकी क्लास लगती है।

गौरव तनेजा और उनकी पत्नी रितु सोशल मीडिया पर अपने व्लॉग्स के लिए चर्चा में रहते थे। दोनों स्मार्ट जोड़ी शो में भी नजर आ चुके हैं। दोनों शो से बाहर हो गए थे और फाइनल तक नहीं पहुंच पाए थे।

Leave Your Comment

Click to reload image