मुंबई, अक्टूबर, 2024: सोनी सब का 'पुष्पा इम्पॉसिबल' पुष्पा (करुणा पांडे) की प्रेरक यात्रा के साथ दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। वह एक दृढ़ महिला है जो जीवन की चुनौतियों का आशावाद के साथ सामना करती है। आगामी एपिसोड में कहानी में एक रोमांचक मोड़ आता है, जब पुष्पा की हमशक्ल, बसंती, बापोदरा चॉल में नाटकीय ढंग से प्रवेश करती है।
करुणा पांडे ने रोमांचक दोहरी भूमिका निभाई है। इसमें वह पुष्पा और उसकी उग्र हमशक्ल बसंती मिश्रा, दोनों का किरदार निभाती हैं। एक बिल्कुल अलग अवतार में, बसंती कानपुर की एक सीधी-सादी चाय बेचने वाली है, जो पुष्पा के व्यापारिक प्रतिद्वंद्वी वीरेन (हेमंत खेर) के आदेश पर एक रहस्यमय एजेंडे के साथ बापोदरा चॉल में पहुँचती है। पुष्पा के प्यार भरे और आशावादी स्वभाव के विपरीत, बसंती एक कठोर महिला है, जिसकी जुबान तीखी है। बकवास के लिए उसके पास बहुत कम धैर्य है, जो उसके कठिन जीवन और गुप्त अतीत से प्रभावित है।
जैसे-जैसे पुष्पा अपनी यात्रा आगे बढ़ाती है, वह बसंती के बापोदरा चॉल में आने से अनजान रहती है। कार ब्लास्ट सीक्वेंस के बाद पुष्पा भूलने की बीमारी से पीड़ित होकर खुद को कानपुर में पाती है। इस बीच, वीरेन के आदेश के तहत बसंती चॉल में नई चुनौतियां और अप्रत्याशित नाटक लेकर आती है। उसका सख्त व्यवहार और तीखी जुबान पटेल परिवार और पुष्पा द्वारा सावधानीपूर्वक बनाई गई दुनिया के डायनामिक्स को बिगाड़ देती है। उनका अपरिहार्य टकराव शो में भिड़ंत और कई चौंकाने वाले मोड़ का वादा करता है। दोहरी भूमिका की कहानी इस बात पर प्रकाश डालेगी कि कैसे पुष्पा की गर्मजोशी और लचीलापन बसंती के कठोर बाहरी रूप के बिल्कुल विपरीत है, जिससे एक आकर्षक और रोमांचक कहानी बनती है।
करुणा पांडे, जो बसंती का किरदार निभा रही हैं, ने कहा, “मेरे लिए दोहरी भूमिका निभाना एक रोमांचक चुनौती रही है। जहाँ पुष्पा प्यार, आशावाद और लचीलेपन का प्रतीक हैं, वहीं बसंती उनके बिल्कुल विपरीत हैं - सख्त और बेबाक। हालांकि, बसंती के इर्द-गिर्द रहस्य की भावना भी है क्योंकि उसके क्रोधी व्यवहार के नीचे उसके अपने डर और कमजोरियां छिपी हुई हैं। यह द्वंद्व उसे उसकी खुरदरी धारों के बावजूद अविश्वसनीय रूप से भरोसेमंद बनाता है। मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि कैसे उसका गहन व्यक्तित्व और रहस्यमय अतीत एक आकर्षक डािनामिक्स दर्शकों के सामने पेश करता है, खासकर जब वह पुष्पा के साथ बातचीत करती है।
सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल को हर सोमवार से शनिवार रात 9.35 बजे देखें