मनोरंजन

Suniel Shetty की शादी में शामिल हुआ था सिर्फ एक एक्टर, बुरे वक्त में मसीहा बने थे 'अन्ना'

नई दिल्ली। सुनील शेट्टी का 90 के दशक में सिक्का बोलता था। उन्होंने साल 1991 में फिल्म 'एक और फौलाद' में काम किया था, जो कभी भी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई। इसके बाद साल 1992 में उनकी फिल्म 'बलवान', आई, जिसमें वह दिव्या भारती के साथ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े थे।

एक तरफ जहां बड़े-बड़े एक्टर करियर की शुरुआत में अपनी लव लाइफ का खुलासा करने से भी घबराते हैं, तो वहीं अन्ना ने डेब्यू के साथ ही एक बहुत बड़ा फैसला लिया था। उन्होंने अपनी पहली फिल्म के साथ ही अपनी गर्लफ्रेंड माना शेट्टी से शादी कर ली थी। इंडस्ट्री में वैसे तो सुनील शेट्टी की काफी पहचान थी, लेकिन उनकी शादी में सिर्फ और सिर्फ एक स्टार ही शामिल हुआ था।

सिर्फ इस स्टार ने की थी सुनील शेट्टी की शादी अटेंड

सुनील शेट्टी के इंडस्ट्री में सभी से रिश्ते काफी अच्छे हैं। ऐसा बहुत ही कम होता है जब वह किसी भी एक्टर के खिलाफ बोलते हुए दिखाई दिए, लेकिन इसके बावजूद जब सुनील शेट्टी अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी सेलिब्रेट कर रहे थे, तो इंडस्ट्री में उनका सिर्फ एक ही ऐसा दोस्त था, जो उनके साथ खड़ा था। सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की शादी में शुमार होने वाले वो सुपरस्टार कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड के दबंग सलमान खान है।

सलमान खान और सुनील शेट्टी की दोस्ती को दो दशक से ज्यादा का समय हो चुका है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में खुद ये बताया था कि सलमान खान उनके अकेले ऐसे दोस्त थे, जो उनकी शादी में आए थे। उन्होंने कहा था, "मेरी शादी में सिर्फ भाई आए थे। वो और सोहेल थे, जो मौजूद थे मेरी जिंदगी के सबसे बड़े सेलिब्रेशन में"।

माना शेट्टी को सता रहा था ये डर

इस इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने ये भी बताया कि डेब्यू के साथ साल 1991 में ही क्यों उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली थी।

मुसीबत के समय में सलमान खान के साथ खड़े थे सुनील शेट्टी

सलमान खान का समय हमेशा से ऐसा नहीं था। जब उनके पिता सलीम खान इंदौर से भागकर मुंबई आए थे, तो उनकी पॉकेट में काफी लिमिटेड पैसे थे। सलमान खान ने एक अवॉर्ड फंक्शन में बताया था कि जब उनके पास पैसे नहीं थे, तो उस समय वह सुनील शेट्टी के स्टोर पर गए थे और अन्ना ने अपने दोस्त को एक शर्ट दी।

इतना ही नहीं, सुनील शेट्टी उन्हें अपने घर लेकर गए और उन्होंने सलमान खान को वॉयलेट भी गिफ्ट किया। सुनील शेट्टी की दोस्ती सलमान खान के अलावा साजिद नाडियाडवाला से भी काफी अच्छी है। उन्होंने ही अन्ना के बेटे को बॉलीवुड में लॉन्च किया था।

Leave Your Comment

Click to reload image