मनोरंजन

Bigg Boss 18: लाडले विवियन और रजत दलाल नहीं, इस कंटेस्टेंट की जबरा फैन हुई ऑडियंस, बोले- ट्रॉफी इसकी है

नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 18 को टीवी पर ऑनएयर हुए अभी बस तीन ही हफ्ते हुए हैं, लेकिन इस बीच ही कई कंटेस्टेंट की पोल-पट्टी खुल गई है। अविनाश- ईशा सिंह और एलिस कौशिक की टीम में जहां बिग बॉस के लाडले विवियन डीसेना शामिल हो गए, वहीं श्रुतिका, शिल्पा, करणवीर मेहरा, नायरा और शहजादा का दूसरा ग्रुप बन चुका हैं।

घर में राशन को लेकर घमासान मचा हुआ है। अविनाश सभी को बेसिक राशन के लिए भी तरसाते हुए नजर आ रहे हैं। बिग बॉस ने भले ही विवियन डीसेना को अपना लाड़ला बनाया हो और जेल में बंद अविनाश और आफरीन ने रजत को नंबर वन की रैंक दी हो, लेकिन ऑडियंस को तो विनर बनने की क्वालिटी इन दोनों में से ही किसी में नहीं नजर आती। उन्हें लगता है कि सलमान खान के शो के इस सीजन में सिर्फ एक कंटेस्टेंट बिग बॉस की ट्रॉफी डिजर्व करता है।

इस कंटेस्टेंट के हाथ में ट्रॉफी देखना चाहते हैं फैंस

'मधुबाला' एक्टर विवियन डीसेना इस सीजन के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में से एक हैं, लेकिन तीन हफ्ते बीतने के बाद भी उनका गेम क्या है, ये दर्शकों को बिल्कुल भी समझ नहीं आ रहा है। तीन हफ्तों में जिस कंटेस्टेंट का गेम ऑडियंस को सबसे ज्यादा भा रहा है, वह करणवीर मेहरा हैं।

'खतरों के खिलाड़ी' के विनर करण जिस तरह से अविनाश के आगे राशन सामने हाथ नहीं फैला रहे हैं और एकदम क्लियारिटी से अपना गेम दिखा रहे हैं, वह दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। दर्शकों को लगता है कि जो क्लियारिटी उनके गेम में वह निश्चित तौर पर खतरों के खिलाड़ी के टाइटल के बाद बिग बॉस 18 का टाइटल भी जीत सकते हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स के करण के गेम पर कैसे हैं रिएक्शन

हाल ही में जब उन्होंने विवियन डीसेना को अविनाश का फॉलोअर न बनकर उनका लीडर बनने की सलाह दी थी, तो उनके वीडियो के नीचे एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा था, "करणवीर मेहरा जीत की तरफ बढ़ रहा है"। दूसरे यूजर ने लिखा, "ये बिग बॉस के इतिहास में सबसे अलग कंटेस्टेंट आया है। सभी के प्यार के साथ-साथ निश्चित तौर पर ये ट्रॉफी भी डिजर्व करता है"।

एक और यूजर ने लिखा, "इस बात में कोई संदेह नहीं है कि करणवीर मेहरा में ट्रॉफी जीतने की सभी क्वालिटी हैं"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "सिद्धार्थ शुक्ला के बाद अब जाकर कोई रियल पर्सनैलिटी देखने को मिली है"। आपको बता दें इस सीजन में टोटल 18 कंटेस्टेंट आए थे, जिसमें से मुस्कान बामने, हेमा शर्मा, गुणरत्न सदावर्ते बाहर हो चुके हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image