मनोरंजन

Bigg Boss 18 में नहीं मनेगी इस कंटेस्टेंट की दिवाली, मुस्कान बामने के बाद एक और मशहूर सदस्य का कटा पत्ता

नई दिल्ली। कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' को शुरू हुए अभी एक महीना भी नहीं बीता है और अब तक दो कंटेस्टेंट्स का सफर खत्म हो चुका है। सलमान खान के शो से अब एक और कंटेस्टेंट का सफर खत्म होने की जानकारी सामने आई है।

'बिग बॉस 18' से बाहर हुईं मुस्कान बामने

हाल ही में 'बिग बॉस 18' से मुस्कान बामने (Muskan Bamne) को बेघर किया गया। शो के बीते दिन के एपिसोड में देखने को मिला कि राशन पाने के लिए घरवालों ने अपनी पसंदीदा चीज की कुर्बानी दे दी। इस टास्क में एलिस और नायरा के बीच बहस हो जाती है। वहीं, 'एक्सपायरी सून' टास्क के कारण 'अनुपमा' फेम मुस्कान बामने को एलिमिनेट कर दिया जाता है।

एक और कंटेस्टेंट हुईं बेघर

मुस्कान बामने का बिग बॉस 18 से जाना उनके फैंस को अच्छा नहीं लगा। वहीं, डबल एलिमिनेशन के तहत इसी हफ्ते एक और महिला कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। बिग बॉस तक की खबर के अनुसार, 'बिग बॉस 18' से एलिमिनेट होने वाली तीसरी कंटेस्टेंट नायरा बनर्जी (Nyra Banerjee) हैं। उन्हें डबल एिलिमिनेशन के तहत एलिमिनेट किया गया है।

नायरा, बिग बॉस 18 हाउस में 400 जोड़ी कपड़े लेकर आई थीं। उन्हें यकीन था कि वह फिनाले तक तो अपना सफर पूरा कर ही लेंगी। लेकिन पहले ही महीने में उनका सफर शो से खत्म हो गया है।

डेंजर जोन में थीं नायरा

इस वीक एलिमिनेट होने वाले कंटेस्टेंट्स में मुस्कान बामने के अलावा विवियन डीसेना, नायरा बनर्जी और अविनाश मिश्रा भी थे। इन सबमें बॉटम लाइन वोट्स के कारण नायरा को मुस्कान के बाद बेघर कर दिया गया। उनका एलिमिनेशन अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा।

'बिग बॉस 18' में आएंगे 'सिंघम'

अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'सिंघम अगेन' दिवाली पर रिलीज हो रही है। टीम ने फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। इस वीकेंड बिग बॉस 18 में 'सिंघम' अजय देवगन को 'चुलबुल पांडे' यानी सलमान खान के साथ देखा जाएगा। अजय यहां फिल्म को प्रमोट करने के साथ ही थोड़ी देर के लिए शो को होस्ट करते भी देखे जाएंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image