मनोरंजन

Mirzapur The Film: OTT नहीं, थिएटर्स में होगा मिर्जापुर का भौकाल, गद्दी के लिए कालीन-गुड्डू से भिड़ेंगे मुन्ना

नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे चर्चित वेब सीरीज मिर्जापुर के चौथे सीजन का इंतजार हो रहा है। इसी साल तीसरे सीजन ने जमकर धमाल मचाया था, लेकिन साथ ही मुन्ना भैया की कमी ने फैंस को उदास किया था। हालांकि, दिवाली से पहले मेकर्स ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है।

क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज मिर्जापुर दोबारा लौट रही है और इस बार यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं बल्कि सिनेमाघरों में भौकाल दिखाएगी। जी हां, एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियो ने मिर्जापुर द फिल्म (Mirzapur The Film) का एलान किया है जो थिएटर्स में रिलीज होगी।

मिर्जापुर द फिल्म की पहली झलक

दिलचस्प बात यह है कि मिर्जापुर फिल्म में मुन्ना भैया की भी एंट्री हो गई है। फिल्म में मुन्ना भैया के साथ कंपाउंडर (अभिषेक बच्चन) भी दिखाई देंगे। मिर्जापुर द फिल्म की पहली झलक ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। टीजर के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "अब भौकाल भी बड़ा होगा और पर्दा भी।"

गद्दी के लिए होगा बवाल

टीजर देख लगता है कि इस बार गद्दी के लिए कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू पंडित (अली फजल) और मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) के बीच महायुद्ध होगा। टीजर में कालीन भैया ने कहा, "गद्दी का महत्व तो आप जानते ही हैं। सम्मन पावर, कंट्रोल। आपने भी मिर्जापुर अपनी-अपनी गद्दी पर बैठकर देखे होंगे। इस बार गद्दी से नहीं उठे तो रिस्क है।"

कालीन भैया के बाद एंट्री गुड्डू पंडित की हुई जिन्होंने कहा, "कालीन भैया ने एकदम सही बोला। रिस्क लेना मेरी यूएसपी है। हम जो हैं सारा खेल पलट देते हैं। वो क्या है कि मिर्जापुर आपके पास नहीं आएगा, आपको मिर्जापुर के पास आना पड़ेगा।"

मुन्ना भैया की हुई वापसी

मिर्जापुर सीरीज के तीसरे सीजन में मुन्ना भैया नहीं थे जिसकी वजह से उन्हें खूब मिस किया गया है। हालांकि, फिल्म में वह वापस लौट रहे हैं। मुन्ना भैया ने कहा, "हिंदी फिल्म के हीरो हैं हम और हिंदी फिल्म तो थिएटर में ही देखी जाती है। बोले थे ना, हम अमर हैं। अब मिर्जापुर की गद्दी पर यहीं से बैठकर राज होगा।"

कब रिलीज होगी मिर्जापुर द फिल्म?

मिर्जापुर द फिल्म की कास्ट में अभी सिर्फ तीन ही सितारे नजर आए हैं, बाकी कास्ट में कौन-कौन शामिल है। इसकी जानकारी आना बाकी है। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह कर रहे हैं। यह फिल्म 2024 या 2025 नहीं बल्कि 2026 में रिलीज होने वाली है।

Leave Your Comment

Click to reload image