सास के साथ Shah Rukh Khan ने दुबई में किया प्यारा डांस, शर्म से लाल हुईं गौरी खान की मां
नई दिल्ली। 2024 में भले ही शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने बड़े पर्दे पर अपनी बादशाहत न दिखाई हो, लेकिन वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में जरूर रहते हैं। IIFA इवेंट में अभिनेता की होस्टिंग स्किल्स ने फैंस को दीवाना बना दिया था। अब दुबई इवेंट से किंग खान का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, शाह रुख खान अपने बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के क्लोदिंग ब्रांड डीयावोल (D'yavol) की इवेंट में शामिल हुए, जो दुबई में आयोजित किया गया था। दुबई में आयोजित डीयावोल की पार्टी में गौरी खान न सही लेकिन उनकी मां सविता छिब्बर (Savita Chibber) मौजूद रहीं।
सास के साथ झूमे पठान
शाह रुख खान ने अपनी सासू मां को अकेला न छोड़ते हुए उन्हें स्पेशल फील कराया। एक्टर ने अपनी सास के साथ पार्टी में जमकर डांस किया। सोशल मीडिया पर सास और दामाद का क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। क्लिप में देखा जा सकता है कि शाह रुख खान अपनी सास का हाथ पकड़कर डांस कर रहे हैं। इस दौरान उनकी सास सविता मुस्कुराने के साथ-साथ शरमा भी रही हैं। ब्लैक टी-शर्ट में एक्टर हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने अपने बेटे के ब्रांड की कैप भी लगाई है।
शाह रुख खान की अपकमिंग फिल्म
2023 में शाह रुख खान ने पांच साल बाद कमबैक किया था और एक साल में तीन सुपरहिट फिल्म से सिनेमा को नवाजा था। पहले उन्होंने पठान से बॉक्स ऑफिस का रिकॉर्ड तोड़ा, फिर जवान से धमाल मचाया और आखिर में उनकी फिल्म डंकी की एंट्री हुई। 2024 में उनकी कोई फिल्म नहीं आ रही है, लेकिन इन दिनों वह अपनी मच अवेटेड फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
शाह रुख खान अपनी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे। सुहाना ने नेटफ्लिक्स रिलीज फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड में कदम रखा है और अब वह पहली बार बड़े पर्दे पर फिल्म किंग (King) में नजर आएंगी, वो भी अपने पिता शाह रुख के साथ। फिलहाल, किंग की रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि यह 2026 की ईद पर रिलीज होगी।