मनोरंजन

Spy Series On OTT: ओटीटी पर जासूसी मिशन, Citadel-Honey Bunny से शुरू होगा स्पाई थ्रिलर सीरीज का कारवां

नई दिल्ली। Upcoming Spy Thriller Web Series: फिल्मों के अलावा आज के दौर की ऑडियंस को ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Release) पर वेब सीरीज देखने का काफी शौक है। ओटीटी एक मनोरंजन का एक ऐसा माध्यम है, जिसके आधार पर सिनेप्रेमी अलग-अलग लीग की फिल्में और सीरीज का आनंद ले सकते हैं।

स्पाई थ्रिलर हमेशा से सिनेमा के लिए शानदार जॉनर रहा है। ऐसे में आज हम आपके लिए उन स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनको आने वाले समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा। खास बात ये है कि इसकी शुरुआत सिटाडेल-हनी बनी (Citadel-Honey Bunny) से होगी। 

सिटाडेल-हनी बनी (Citadel-Honey Bunny)

रुसो ब्रदर्स की सिटाडेल फ्रेंचाइजी को अब हिंदी सिनेमा में उतारने की पूरी तैयारी हो गई है। ओटीटी के दिग्गज क्रिएटर्स राज एंड डीके ने स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज सिटाडेल-हनी बनी को रेडी किया है। वरुण धवन और समांथा रुथ प्रभु जैसे कलाकार इस सीरीज में नजर आने वाले हैं। 7 नवंबर को सिटाडेल-हनी बनी को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।

 द फैमिली मैन 3 (The Family Man 3)
मनोज बाजपेयी की कल्ट वेब सीरीज के तौर पर द फैमिली मैन को जाना जाता है। पिछले दो सीजन की अपार सफलता के बाद मेकर्स ने इसके तीसरे सीजन की तैयारी भी शुरू कर दी है। यानी आने वाले समय में बहुत जल्द श्रीकांत तिवारी आपको द फैमिली मैन 3 के जरिए प्राइम वीडियो एंटरटेन करते नजर आएंगे।

 

द नाइट एजेंट (The Night Agent)

गेब्रियल बासो स्टारर वेब सीरीज द नाइट एजेंट ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फैंस का खूब मनोरंजन किया। इस सीरीज के दूसरे सीजन के लिए प्रशंसक काफी एक्साइटेड हैं। मालूम हो कि साल 2025 के अंत में द नाइट एजेंट 2 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है।

फर्जी 2 (Farzi 2)

शाहिद कपूर और विजय सेतुपति स्टारर वेब सीरीज फर्जी ने ऑडियंस को खूब रास आई थी। नकली नोट बनाने की उठा-पटक को इस सीरीज में बखूबी दर्शाया गया था। पहले सीजन की सक्सेस के बाद फैंस फर्जी 2 के लिए बेताब हैं। माना जा रहा है कि अगले साल राज एंड डीके इसकी अनाउंसमेंट कर सकते हैं।  

रीचर (Reacher)

हॉलीवुड की सबसे शानदार स्पाई-एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज के बारे में चर्चा की जाए तो उसमें एलन रिचसन स्टारर रीचर का नाम जरूर शामिल होगा। अब तक रीचर के दो सीजन रिलीज किए गए हैं और दोनों एंटरटेनमेंट से भरपूर रहे हैं। कुछ समय बाद रीचर 3 की घोषणा की जा सकती है, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा।

द नाइट मैनेजर 3 (The Night Manager 3)

खुफिया वेब सीरीज के आधार पर अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की द नाइट मैनेजर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। पिछले दो सीजन से दर्शकों का दिल जीतने वाली इस स्पाई सीरीज की तीसरा सीजन बहुत जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आने वाला है।

Leave Your Comment

Click to reload image