मनोरंजन

'पटाखे की जगह 500 का नोट जलाने को कहा...' पुराने वीडियो के चक्कर में फैंस के निशाने पर आईं Rakul Preet Singh

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत हेल्थ को लेकर बहुत ही सतर्क रहती हैं। वह अक्सर लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए भी मोटिवेट करती रहती हैं। इसके अलावा वो पर्यावरण को बचाने के लिए भी लोगों को जागरूक करती रहती हैं। लेकिन अब अपने एक पुराने इंटरव्यू की वजह से अभिनेत्री विवादों में घिरती नजर आ रही हैं।

वायरल हो रहा रकुलप्रीत का पुराना इंटरव्यू

इस इंटरव्यू में रकुल बताती हैं कि वो दीवाली पर पटाखे क्यों नहीं जलाती हैं। दरअसल रकुल को जो इंटरव्यू वायरल हो रहा है उसमें वो कहती हैं "यह एक यादगार दिवाली थी। मेरे पिता ने मुझे 500 रुपये का नोट दिया और मुझे इसे जलाने के लिए कहा। मैं चौंक गई और उनसे पूछा कि वह मुझसे ऐसा करने के लिए क्यों कह रहे हैं। तब उन्होंने मुझे समझाया कि तुम भी तो यही कर रही हो। पटाखे खरीदकर उन्हें जलाना यही हुआ ना। इससे अच्छा है कि तुम इन पैसों से कुछ चॉकलेट्स खरीदों और जरूरतमंदों को दो।" रकुलप्रीत बताती हैं कि इसके बाद से उन्होंने कभी पटाखे नहीं जलाए।

फैंस ने की एक्ट्रेस की आलोचना

रकुल का ये वीडियो रेडिट पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा- 'एक बार मेरे पापा ने मेरी आंखों के सामने 200 रुपये का नोट जला दिया था। तभी से मैंने रकुलप्रीत की फिल्मों के टिकट लेना छोड़ दिया।'

दूसरे ने लिखा, "आप महंगे कपड़े पहनकर जरूरतमंदों को क्यों दान करते हैं।" तीसरे ने कहा, "तो आप चिकन खाते समय नोट भी खाते हैं?" वहीं एक अन्य ने लिखा," भगवान का शुक्र है कि मेरे माता-पिता ऐसे नहीं थे। उन्होंने मुझे बचपन का लुत्फ उठाने दिया और मुझे अच्छे-बुरे...सही-गलत का फर्क भी सिखाया।

रकुल प्रीत की आने वाली फिल्में

रकुलप्रीत सिंह को यारियां में अपने रोल के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्हें हाल ही में कमल हासन के साथ इंडियन 2 में भी देखा गया था। रकुल आने वाले समय में अजय देवगन के साथ दे दे प्यार दे में नजर आएंगी।

Leave Your Comment

Click to reload image