मनोरंजन

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 4: बेरहम 'मंजुलिका' को नहीं आया तरस, मंडे टेस्ट में 'सिंघम' को दी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली। सिंघम अगेन (Singham Again) की तरह भूल भुलैया 3 का भी रिलीज से पहले खूब बज था। आखिर हो भी क्यों न, यह क्लासिक कल्ट फिल्म भूल भुलैया की फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म जो है। भूल भुलैया और भूल भुलैया 2 की कामयाबी के बाद भूल भुलैया 3 के लिए उम्मीदें और बढ़ गई थीं और साथ ही साथ इस बात भी डर था कि कहीं सिंघम अगेन से टकराकर यह चकनाचूर न हो जाए। मगर ऐसा हुआ नहीं है।

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी भूल भुलैया 3 को क्लैश का कुछ खास नुकसान नहीं झेलना पड़ा है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कारोबार किया है। पहले ही वीकेंड में मूवी 100 करोड़ के पार चली गई है और सोमवार के शुरुआती आंकड़ों ने भी मूवी बिजनेस का रुख साफ कर दिया है।

वीकेंड पर भूल भुलैया का राज

1 नवंबर को रिलीज हुई भूल भुलैया 3 ने बॉक्स ऑफिस पर एक्शन थ्रिलर सिंघम अगेन को टक्कर दी है। पहले ही दिन मूवी ने 35 करोड़ से खाता खोला था और फिर शनिवार को कमाई में बढ़ोतरी हुई और कलेक्शन 37 करोड़ पहुंच गया। रविवार को उम्मीद से कम कलेक्शन हुआ और मात्र 33 करोड़ में ही फिल्म का बिजनेस सिमट गया। मगर अब सोमवार के रिजल्ट भी आ गए हैं।

Bhool Bhulaiyaa 3

मंडे टेस्ट में सिंघम अगेन को दी टक्कर

सोमवार को भूल भुलैया 3 ने सिंघम अगेन के साथ कंधे से कंधा मिलाया है। सिंघम अगेन ने भी चौथे दिन 17.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, भूल भुलैया 3 ने भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को 17.5 करोड़ का अनुमानित कारोबार किया है। कुल मिलाकर कार्तिक आर्यन की फिल्म का बिजनेस 120 करोड़ के पार पहुंच गया हैं।

भूल भुलैया 3 की कास्ट

भूषण कुमार निर्मित भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन रूह बाबा बनकर वापस लौटे हैं। फिल्म में तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri), राजपाल यादव, माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और मंजुलिका बनीं विद्या बालन (Vidya Balan) भी लीड रोल में हैं। फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। दर्शकों को सबसे ज्यादा जो चीज पसंद आई है, वो है सस्पेंस। लास्ट का सस्पेंस शॉकिंग है।

Leave Your Comment

Click to reload image