मनोरंजन

Singham Again Box Office Day 4: सोमवार की परीक्षा में बदला 'बाजीराव सिंघम' का सारा खेल, कमाई उड़ा देगी आपके होश

नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर सोमवार की परीक्षा में अच्छी-अच्छी फिल्मों की हेकड़ी निकल जाती है या यूं कहें कि मंडे टेस्ट ही बताता है कि कौन सी फिल्म ज्यादा समय तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली है। पिछले शुक्रवार को सिनेमाघरों में मच अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) रिलीज हुई थी। पहले वीकेंड पर तो एक्शन थ्रिलर ने जमकर नोट छापा है, लेकिन सोमवार को फिल्म का क्या हाल हुआ। चलिए जानते हैं।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिंघम अगेन 2011 में शुरू हुई उनकी सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। सिंघम और सिंघम रिटर्न्स ने सिनेमाघरों में जमकर कमाई की थी। ऐसे में रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन को दमदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान तक कई सितारों ने फिल्म में कैमियो किया है।

सिंघम अगेन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 44 करोड़ से ओपनिंग करने वाली सिंघम अगेन ने तीन दिन तक खूब नोट छापे। मेकर्स के मुताबिक, सिंघम अगेन ने तीन दिन के अंदर 125 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, लेकिन अब खेल बदल चुका है। सोमवार की परीक्षा में सिंघम ने कितने नंबर हासिल किए हैं, इसके शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं।

मंडे टेस्ट में सिंघम अगेन का हाल

सिंघम अगेन की सोमवार की कमाई अभी तक के वीकेंड कलेक्शन से आधी रही है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, अजय देवगन स्टारर फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 17.50 करोड़ का बिजनेस किया है। चौथे दिन का कलेक्शन ठीक-ठाक रहा है और अगर नॉन-वीकेंड्स में फिल्म यूं ही कमाई करती रही तो दिन दूर नहीं है कि यह टॉप 10 हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में भी शुमार हो जाए।

 

Singham Again

सिंघम अगेन में तुरुप के पत्ते

रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन को दिलचस्प बनाने के लिए इसका आधार रामायण से जोड़ा और कई सितारों ने फिल्म में कैमियो किया। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स से सिंघम अगेन में सूर्यवंशी (अक्षय कुमार) और सिंबा (रणवीर सिंह) ने कैमियो किया। इसके साथ ही दबंग के चुलबुल पांडे सलमान खान का भी स्पेशल अपीयरेंस कमाल का था। इन सितारों के अलावा लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और विलेन बनकर आए अर्जुन कपूर भी अहम भूमिका में हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image