मनोरंजन

शादी कब कर रहे हैं Kartik Aaryan? फैन के सवाल पर एक्टर ने इशारों-इशारों में दिया जवाब

नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन इन दिनों भूल भुलैया 3 की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म ने पांच दिनों में 137 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।

फैन ने कार्तिक आर्यन से पूछा शादी पर सवाल
 
अब एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक फैन ने उनसे शादी को लेकर सवाल किया जिसपर वो शरमा गए। एक सोशल मीडिया पेज ने कार्तिक आर्यन का ये वीडियो शेयर किया है। दरअसल एक्टर फिल्म की सफलता के बाद वाराणसी घाट पूजा आरती करने पहुंचे थे। जहां एक फैन उनसे पूछता है - शादी कब कर रहे हो? इसके बाद कार्तिक मुस्कुराने लग जाते हैं और ऊपर की ओर इशारा करते हैं जिसकी मतलब है कि जब भगवान चाहेगा।
फैन्स ने भी इस वीडियो पर कई तरह के इमोजी बनाकर रिएक्ट किया है। एक फैन ने लिखा,"कब करेगा ये शादी"। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी बार देखा जा चुका है।
 
बॉक्स-ऑफिस पर कैसा रहा भूल भुलैया 3 का प्रदर्शन
 
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'भूल भुलैया 3' ने पहले दिन 35.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। दूसरे दिन फिल्म ने 37 करोड़ की कमाई की जबकि तीसरे दिन 33.5 करोड़ और चौथे दिन 18 करोड़ और पांचवे दिन 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस हिसाब से फिल्म का कुल कारोबार 137 करोड़ का हुआ है।

मंजुलिका के तौर पर विद्या बालन की वापसी
 
भूल भुलैया 3 एक हॉरर कॉमेडी फिल्म में जिसमें कार्तिक आर्यन ने रूह बाबा का किरदार निभाया है। फिल्म में उनके अलावा विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, राजपाल यादव भी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। इसी के साथ विद्या बालन की 17 साल बाद भूल भुलैया 3 के जरिए फ्रेंचाइजी में वापसी की। इसका पहला पार्ट साल 2007 में रिलीज हुआ था जिसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन और शाइनी आहूजा नजर आए थे। दूसरा पार्ट साल 2022 में आया था जिसमें कार्तिक आर्यन, तब्बू और कियारा आडवाणी नजर आए थे।

Leave Your Comment

Click to reload image