मनोरंजन

'कभी मैं कभी तुम' में रईसी तो हकीकत में फैशन का रौब दिखाती हैं रुबाब, पाकिस्तानी हसीना की हर एक अदा है सबसे जुदा

लाखों लोगों की पसंद बना 'कभी मैं कभी तुम' पाकिस्तानी ड्रामा का आखिरी एपिसोड 5 नवंबर को दिखाया गया। इस सीरियल ने पाकिस्तान के अलावा पूरे एशिया में ही लाइमलाइट बटोरी हैं। इसे देखने के बाद शायद ही कोई होगा, जिसे मुस्तफा और शर्जीना की जोड़ी पसंद ना आई हो। लीड कलाकर के अलावा अभी एक्टर और एक्ट्रेस ने भी बेहतरीन काम किया है।

सीरियल में मशहूर एक्ट्रेस हानिया आमिर की जेठानी बनी एक्ट्रेस नईमा बट को रुबाब के किरदार में काफी पसंद किया गया। एक अमीर लड़की की भूमिका निभाने वाली नईमा हकीकत में फैशन का जलवा बिखेरती रहती हैं। सीधा कहें तो सीरियल में रईसी का रौब दिखाने वाली रुबाब रियल लाइफ में फैशन का रौब दिखाती हैं। जिन्हें देखने के बाद आप भी कायल हो जाएंगे।

रुबाब यानि की एक्ट्रेस नईमा बट को अक्सर ट्रेडिशनल आउटफिट में ही देखा जाता है। पिंक कलर के खादी सिल्क सूट में हसीना बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। इस अटायर को लोकल क्लोथ ब्रांड Rimsha Shaikhani ने डिजाइन किया है। ऑफिशियल साइट पर सूट की कीमत 8 हजार रुपये है।

इसमें स्टेंड कॉलर वाला फ्लोरल कुर्ता है, जिसकी स्लीव पर लूपिंग के साथ-साथ हेमलाइन पर हाथों से बना गोटा, स्वारोस्की और कट दाना की डिटेलिंग है। वाइट पेंट और टिशू सिल्क गुलाबी दुपट्टा खूबसूरती को निखार रहा है। 

Leave Your Comment

Click to reload image