मनोरंजन

मां बनने के बाद पहली बार बेटी दुआ को लेकर निकलीं Deepika Padukone, लाडली को सीने से चिपकाई आईं नजर

सितंबर में मां बनने के बाद पहली बार दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर नजर आईं। बेटी को सीने से लगाए नजर आईं दीपिका और उनके साथ रणवीर सिंह भी नजर आए। ये तीनों मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर दिखे।

दीपिका ने सितंबर में बेटी को जन्म दिया। हॉस्पिटल से घर आने के ठीक दो महीने बाद अब दीपिका बेटी को लेकर घर से बाहर निकली हैं। पहली बार अपनी लाडली को सीने से चिपकाए हुए पब्लिकली स्पॉट हुई हैं।

मां-बेटी पर सबने जमकर प्यार बरसाया

दीपिका बेटी को बेबी करियर में ले जाती दिखीं। बच्चे को उन्होंने पूरी तरह से कवर कर रखा था। इन झलकियों को देखकर फैन्स भी खूब कॉमेंट कर रहे हैं और मां-बेटी पर सबने जमकर प्यार बरसाया है।

मां की गोद में आराम फरमाती नजर आई

बताते चलें कि 8 सितंबर को दीपिका पादुकोण ने बेटी को जन्म दिया। दिवाली के मौके पर दीपिका ने अपनी बेटी की एक झलक फैन्स को दिखाई थी। इस तस्वीर में बेटी का पैर उन्होंने बेटी के पैर की झलक दिखाई थी और वो मां की गोद में आराम फरमाती नजर आई थीं। इसी पोस्ट में उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा। 

Leave Your Comment

Click to reload image